फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Voting is lowest in urban areas despite higher literacy rate

Yamuna Nagar News: शहरी क्षेत्र में साक्षरता दर अधिक होने के बावजूद मतदान सबसे कम

Mon, 07 Oct 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Oct 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Voting is lowest in urban areas despite higher literacy rate
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। शहरी क्षेत्र में साक्षरता दर अधिक होने के बावजूद यहां मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराए गए। इसके बावजूद शहरवासी मतदान करने में सबसे पिछड़ रहे हैं। शहरी आबादी का सबसे ज्यादा हिस्सा यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस बार हुए विधानसभा चुनाव में यमुनानगर विस सीट पर केवल 67.24 प्रतिशत मतदान ही हो सका, जो 2019 में हुए चुनाव से महज .02 प्रतिशत ही ज्यादा है। तब यहां 67.22 प्रतिशत ही मतदान हुआ था।
यमुनानगर के शहरी क्षेत्र में करीब 164672 लोग पढ़े लिखे हैं। इनमें 91237 पुरुष व 73435 महिलाएं हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की साक्षरता दर 78.90 प्रतिशत थी। वर्तमान में शहरी क्षेत्र की साक्षरता दर 85.43 प्रतिशत है। इनमें पुरुषों की साक्षरता दर 89.21 प्रतिशत व महिलाओं की 81.15 प्रतिशत है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो यह सामने आता है कि शहरी क्षेत्र में जितनी सुविधाएं बढ़ रही हैं मतदान का प्रतिशत उतना ज्यादा घटा है। यदि यमुनानगर विधानसभा में शामिल ग्रामीण वोटर बूथ तक जाना कम कर दें तो ओवरआल मतदान प्रतिशत और ज्यादा घट जाए। यमुनानगर विधानसभा में 1967 में पहला चुनाव हुआ था। तब मतदान प्रतिशत 75.87 था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए विधानसभा के लोगों को 42 साल लग गए। 2014 में अब तक सबसे ज्यादा 76.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। शहर में सभी सुविधाएं देने के लिए लगभग सभी सरकारों ने पानी की तरह पैसा बहाया है। वर्तमान में सबसे ज्यादा शिक्षण संस्थान शहर में हैं। इसके अलावा 105 करोड़ रुपये से हाल ही में 200 बेड का अस्पताल बना है।
वहीं 1200 करोड़ से मेडिकल कॉलेज अभी निर्माणाधीन है। नगरपालिका से शहर नगर निगम बन चुका है। यहां तक दो-दो बस स्टैंड व एक सब डिवीजन अस्पताल हैं। सैर करने के लिए सबसे ज्यादा पार्क भी शहर में हैं। दो-दो रेलवे स्टेशन हैं। गांवों में भले ही दिनभर बिजली के कट लगते हों, लेकिन शहरवासियों को 24 घंटे सप्लाई मिल रही हैं।
इसके बावजूद शहरी मतदाता वोट डालने के लिए बूथ तक जाना भी मुनासिब नहीं समझ रहे। दो अक्तूबर को गांधी जयंती, तीन अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती थी। चार अक्तूबर की छुट्टी लोगों ने खुद कर ली। पांच अक्तूबर मतदान के लिए सरकारी छुट्टी पहले निर्धारित थी। अगले दिन रविवार आ गया।

छुट्टी का आनंद लेने के लिए लोग बच्चों को लेकर घूमने के लिए निकल गए। यमुनानगर विधानसभा में सबसे कम मतदान वर्ष 2000 में हुआ था। तब 146445 में से केवल 87351 वोट ही पड़े थे, जो 59.65 प्रतिशत ही था। इस बार जिले में कुल 73.27 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में 78.10 प्रतिशत, रादौर में 72, साढौरा में 76 व यमुनानगर में 67.24 प्रतिशत मतदान हुआ। संवाद
यमुनानगर विधानसभा सीट पर 1967 से 2024 तक का मतदान प्रतिशत

वर्ष मतदाता मतदान प्रतिशत
1967 57429 43569 75.87
1968 59230 35936 60.67
1972 67969 47900 70.47
1977 68640 44935 65.46
1982 80639 56605 70.20
1987 105051 71478 68.04
1991 125617 78365 62.38
1996 157026 103893 66.16
2000 146445 87351 59.65
2005 147154 98267 66.77
2009 153439 112928 73.60
2014 202733 154873 76.39
2019 224251 150749 67.22
2024 243023 163409 67.24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed