{"_id":"684dc485cce0a54db303ca10","slug":"voter-lists-will-be-revised-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-139371-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मतदाता सूचियों का होगा पुनरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मतदाता सूचियों का होगा पुनरीक्षण
Sun, 15 Jun 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर जिला में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया जा रहा है। यह एक जनवरी 2026 को क्वालिफाइंग तिथि मानकर किया जाएगा। इसके अलावा जहां जरूरत होगी वहां नए बीएलओ नियुक्त किए जाएंगे। इस दौरान नए बूथ भी बनाए जाएंगे।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले के विधानसभा क्षेत्र साढौरा, जगाधरी, यमुनानगर, रादौर में पोलिंग बूथों के रेशनेलाइजेशन किया जा रहा है। जिन बूथों पर 1200 से अधिक मतदाता होंगे, वहां नए बूथ बनाए जाएंगे। इनमें साढौरा (अजा) विधानसभा क्षेत्र में 10, जगाधरी में 31, यमुनानगर में 19, रादौर में 15 नए बूथ बनाए जाएंगे। रेशनेलाइजेशन प्रक्रिया के बाद इन बूथों के लिए बीएलओ की नियुक्ति की जाएगी।
बीएलओ को सीईओ और ईसीआई से मीडिया अकाउंट ज्वाइन करने के निर्देश डीसी पार्थ गुप्ता ने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को अपने विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाने वाले बूथों की फिजिकल वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए। सभी बीएलओ को सीईओ हरियाणा और ईसीआई के सोशल मीडिया अकाउंट ज्वाइन करने के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
इस दौरान एडीसी नवीन आहूजा, जगाधरी एसडीएम सोनू राम, रादौरा एसडीएम नरेंद्र कुमार, सीटीएम पीयूष गुप्ता, आईएएस अंडर ट्रेनिंग सुमन यादव, नायब तहसीलदार चुनाव गुलशन शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।