फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Volunteers took oath to create a drug-free society

Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों ने ली नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Volunteers took oath to create a drug-free society
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। पॉलिटेक्निक दामला में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन डी-ड्रग एडिक्शन अवेयरनेस एवं स्वच्छता कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर डॉ. अशोक ने नशा मुक्ति का महत्व बताया। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों से नशे के दुष्परिणाम समझाए। बताया कि यह न केवल व्यक्ति बल्कि परिवार व समाज को भी प्रभावित करता है। सभी स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ ली।
संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने युवाओं से नशे से बचने का आह्वान किया। एनएसएस अधिकारी ऋचा खरबंदा ने विद्यार्थियों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने ऋचा खरबंदा की अगुवाई में गांव खुर्दी में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। डस्टबिन के उपयोग व कचरा न फैलाने का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के तहत गांव के मुख्य स्थलों व गलियों की सफाई भी की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वयंसेवकों को गांव दामला में प्रगतिशील किसान धर्मवीर कांबोज द्वारा बनाई अत्याधुनिक फूड प्रोसेसिंग मशीन स्वयंसेवकों को दिखाई गई। धर्मवीर कांबोज ने मशीन के कार्यप्रणाली समझाई और स्वयंसेवकों को इसके उपयोग के बारे में जानकारी दी। धर्मवीर कांबोज ने स्वयंसेवकों को खुद डिजाइन की गई वैक्यूम क्लीनर कार के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed