Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Volunteers did yoga and pranayam in the camp

Yamuna Nagar News: शिविर में स्वयंसेवकों ने किया योग व प्राणायाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Volunteers did yoga and pranayam in the camp
एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों को संबोधित करते मुख्य वक्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। कन्या गुरुकुल महाविद्यालय देवधर में विश्वविद्यालय स्तरीय एनएसएस शिविर चलाया जा रहा है। इसमें हरियाणा के अलग-अलग जिलों से 200 छात्राएं भाग ले रही हैं। शिविर के छठे दिन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. नेहा राय ने बताया कि दिन की शुरुआत सभी स्वयंसेविकाओं ने योग और प्राणायाम से की। इसके बाद कॉलेज के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें सभी ने सराहनीय कार्य किया।
इसके बाद पंचनद शोध संस्थान के अध्यक्ष सुरेश पाल ने व्याख्यान दिया। व्याख्यान का विषय वर्तमान युग में गीता की प्रासंगिकता रहा। उन्होंने गीता ज्ञान के श्लोकों को समझाते हुए बताया कि गीता ज्ञान हमारे जीवन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर आधारित है, इसे पढ़ने से हमारे मन की सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं। व्यक्ति का वश सिर्फ उसके कर्मों पर होता है। व्यक्ति को बिना फल की चिंता किए अपने कर्मों को दृढ़ता से करना चाहिए। उन्होंने विचारों पर बात करते हुुए कहा कि व्यक्ति अपने विचारों के अनुरूप ही बन जाता है।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर ममता शर्मा ने अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया। उन्होंने कैंप में उपस्थित छात्राओं के मनोबल को बढ़ाया। इसके बाद दूसरे सत्र में पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट व बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने लीगल लिटरेसी पर बात की। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस की उपयोगिता और नियमों की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सत्र का समापन शांति पाठ से किया गया। इसके बाद छात्राओं के लिए कई प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंतिम सत्र में कैंप में आई छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. ममता शर्मा, सरला शर्मा, शर्मिष्ठा शर्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed