{"_id":"67d08710215b25679805f277","slug":"volunteers-demonstrated-team-spirit-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-134423-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों ने किया टीम भावना का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों ने किया टीम भावना का प्रदर्शन
Wed, 12 Mar 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल राष्ट्रीय महाविद्यालय की ओर से दामला गांव में आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने योग व व्यायाम किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने टीम भावना का प्रदर्शन किया।
गांव के सामुदायिक केंद्र परिसर की सफाई भी की। इस दौरान उनके बीच पोस्टर व नारा लेखन प्रतियोगिता भी हुई। महिला थाना से एएसआई नीलम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा व अधिकारियों के बारे में बताया। सहायक प्रोफेसर डॉ. पूजा रानी ने नशे के नुकसान बताए। गांव के सरपंच ने भी स्वयंसेवकों से बातचीत की।
साथ ही उनके प्रयासों की सराहना की। शाम में खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इनमें स्वयंसेवकों ने प्रतिभा व टीम भावना का प्रदर्शन किया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. प्रकाश ने स्वयंसेवकों व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूजा रानी व डॉ. राहुल सिंह को शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।