फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Volunteers cleaned up by running a campaign, Yamunanagar

स्वयंसेवकों ने अभियान चलाकर की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Volunteers cleaned up by running a campaign, Yamunanagar
अभियान के दौरान सफाई करते स्वयंसेवक व कॉलेज स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। अहड़वाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केंद्र और विजिलेंस अवेयरनेस ऑफिशियल की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में गांव मिल्क खास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया।
मुख्यातिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय प्रबंधक देसराज रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने मिल्क खास गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई की। महाविद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित सेमिनार करवाया गया। प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास होता है। उनमें राष्ट्र के प्रति सेवा का भाव जागता है जो कि राष्ट्र की उन्नति के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयं सेवकों को शपथ दिलवाई।
विज्ञापन

मुख्यातिथि देसराज ने कहा कि युवा ही देश की ताकत है और एनएसएस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा से जोड़ना तथा देश के समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। हमें आसपास की सफाई के अतिरिक्त मन के संकीर्ण विचारों की सफाई करनी चाहिए। पढ़ाई के साथ प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन ने बताया कि शिविर में राजकीय महाविद्यालय छछरौली के पांच विद्यार्थियों और गुरु नानक खालसा महाविद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। संचालन डॉ. मनीषा मोर ने किया। इस दौरान प्रो. आरती अरोड़ा, डॉ. नीलम, प्रो. करण, प्रो. अमरपाल, प्रो. नीलम, डॉ. ममता मग्गो, डॉ. अजय रतन सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed