फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Viral and dengue can wreak havoc due to change in weather, Yamunanagar

मौसम में बदलाव से कहर ढा सकता है वायरल और डेंगू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Viral and dengue can wreak havoc due to change in weather, Yamunanagar
घर के बाहर लारवा ढूंढता स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बारिश के बाद मौसम बदल गया है। इन दिनों सुबह व शाम को गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। वहीं बेमौसम की बारिश ने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। चूंकि इस मौसम में मच्छरों का पनपना तेजी से होता हैं। ऐसे में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
मौसम बदलने के साथ जिले में डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है। जिले में अब तक डेंगू से एक की मौत भी हो चुकी है। वहीं डेंगू के संदिग्धों मरीजों की संख्या सैकड़ों में पहुंच चुकी है। इसे लेकर अब विभाग सतर्क है। विभाग स्थिति को देखते हुए अपना सर्वे जारी रखेगा और लारवा की खोज करेगा। अभी जिले में कुल 87 डेंगू के मरीज हैं, जबकि 152 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन

इन दिनों डेंगू के सबसे ज्यादा संदिग्ध मरीज निजी अस्पतालों में हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों की रेपिड रिपोर्ट को नहीं मानता है। वहीं निजी अस्पताल भी स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने में देरी कर रहे हैं। जिले के विभिन्न अस्पतालों में बुखार के करीब आठ लोग भर्ती हैं। वहीं क्लीनिक पर दवा लेने वालों की संख्या हजारों में हैं। विभाग के सामने सबसे ज्यादा समस्या यह है कि लारवा घरों में पनप रहा है। विभाग इसे लोगों की लापरवाही बता रहा है। विभाग का कहना है कि लोग घरों में पानी एकत्र होने दे रहे हैं, जिस कारण मच्छर व लारवा पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटलेट्स कम होना डेंगू नहीं
अस्पतालों में जितने भी मरीज भर्ती हैं, उन्हें बुखार की शिकायत है। उनके प्लेटलेट्स गिर रहे हैं। इसे लेकर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. वागेश गुटेन ने बताया कि बुखार के कारण प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। यह सामान्य है। हर स्थिति में प्लेटलेट्स कम होना डेंगू नहीं होता है। बुखार उतरने पर प्लेटलेट्स की स्थिति भी सामान्य हो जाती है।

विभाग डेंगू और वायरल को लकर पूरी तरह सतर्क है। हर क्षेत्र में टीम काम कर रही है। लारवा का सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। मौसम बदलने के कारण स्थिति कुछ गंभीर हो गई है। लेकिन विभाग के नियंत्रण में है। - डॉ. वागेश गुटेन, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed