फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Violent scenes on television have an effect on people's mind

टेलीविजन पर हिंसक दृश्य लोगों के मन पर पड़ता है प्रभाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Violent scenes on television have an effect on people's mind
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में इतिहास विभाग की ओर से आधुनिक मीडिया में अहिंसा, प्रमुख मुद्दे एवं चुनौतियां विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें टेलीविजन पर हिंसक दृश्य के मन पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार वाजपेयी ने कहा कि वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया आदि सभी का आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ता है। हर व्यक्ति किसी न किसी रूप से मीडिया से जुड़ा हुआ है। जागने से सोने तक वह अखबार, पत्र-पत्रिकाओं, मोबाइल फोन, इंटरनेट अथवा टेलीविजन के विभिन्न चैनल से जानकारी प्राप्त करता है। जिसका लोगों की सोच व विचार पर असर पड़ता है। मुख्य वक्ता डॉ. आशुतोष अंगिरस ने वर्तमान मीडिया में हिंसक दृश्यों, घटनाओं, सूचनाओं का जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। डॉ. आशुतोष ने कहा कि एक ओर विज्ञापन एवं मनोरंजन प्रदान करने वाले कार्यक्रम व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं, व्यक्ति का मनोरंजन करते हैं, वहीं इनमें परोसे जाने वाले हिंसक दृश्य लोगों के जीवन को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि विज्ञापन भले ही वस्तु संबंधित हो, लेकिन व्यापारी व उद्योगपति के हित का काम करते हैं। वे किसी न किसी रूप में उपभोक्ता के दिल और दिमाग को प्रभावित करते हैं। इसी प्रकार मनोरंजन के कार्यक्रम में भी हिंसक दृश्य दिखाए जाने से लोग विचलित हो जाते हैं। अब मीडिया की जिम्मेदारी बनती है कि वे इन दृश्यों को किस रूप और मात्रा में दिखाएं। उन्होंने कहा कि मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह युवा पीढ़ी के समक्ष भारतीय संस्कृति, दर्शन और देशहित के लिए प्रेरित करने वाले दृश्य प्रस्तुत करें। कार्यक्रम संयोजक व प्रभारी इतिहास विभाग वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अभिभावकों को भी बच्चों के लिए प्रेरक कार्यक्रमों का चुनाव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed