{"_id":"6701a58b258458337d0ca4d4","slug":"violence-over-refusal-to-vote-in-favour-of-a-party-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-126443-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एक पार्टी के पक्ष में वोट से इन्कार पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एक पार्टी के पक्ष में वोट से इन्कार पर मारपीट
Sun, 06 Oct 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 06 Oct 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक पार्टी के पक्ष पर मतदान न करने पर युवक के साथ मारपीट की गई। युवक ने एक पार्टी के नेता और उसके समर्थकों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने विवाद की पुष्टि करते हुए शिकायत न मिलने की बात कही है।
मामला थाना बूड़िया क्षेत्र के जयरामपुर गांव का है। गांव के विकास कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उस पर एक पार्टी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया था। जब उसने इससे इन्कार कर दिया तो उस पर हमला कर दिया। विकास कुमार ने एक पार्टी के नेता और उसके समर्थकों पर आरोप लगाए हैं।
झगड़े की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक का मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी जसवीर सिंह का कहना है कि वोट डालने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें एक युवक को कुछ चोटें लगी हैं। मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है।