फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Violence from a six-year-old girl, found in unclaimed circumstances

छह साल की बच्ची से हैवानियत, लावारिस हालात में मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Violence from a six-year-old girl, found in unclaimed circumstances
जगाधरी। अमादलपुर रोड पर लावारिस हाल में सोमवार को मिली छह साल की एक बच्ची से अज्ञात व्यक्ति ने गलत काम किया। सूचना मिलने पर बाल कल्याण समिति की टीम मौके पर पहुंची और इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजन का पता न चलने पर पहले बच्ची को बालकुंज भेज दिया गया था, लेकिन बुधवार को पता चलने पर समिति ने बच्ची को उनके हवाले कर दिया। बच्ची के परिजन कोई शिकायत देने को तैयार नहीं है। मामले में शहर जगाधरी पुलिस ने बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रीति जौहर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जौहर ने शिकायत में बताया कि सोमवार की रात को अमादलपुर रोड पर छह साल की बच्ची लावारिस हाल में मिली थी। इसकी सूचना पर बाल कल्याण समिति की सदस्य मीरा जैन पहुंची थी। बच्ची न तो अपने माता पिता के बारे में कुछ बता पाई थी और न ही आरोपी के बारे में। इसके बाद बच्ची का मेडिकल कराया गया। मेडिकल में बच्ची के निजी अंग के पास जख्म मिले। इसके बाद बच्ची को बालकुंज भेज दिया गया। बुधवार को बच्ची के अभिभावक का पता चल गया, जो शहर की एक कॉलोनी के है। वे दोनों अशिक्षित है। उन्होंने बताया कि बच्ची सोमवार की शाम को अचानक घर से लापता हो गई थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। बुड़िया गेट चौकी इंचार्ज का कहना है कि बच्ची के अभिभावकों ने कोई शिकायत नहीं दी है। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रीति जौहर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed