{"_id":"60c3c7458ebc3ec5ac025de9","slug":"villegers-face-water-problem-from-eight-month-yamuna-nagar-news-knl7287642","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ महीने से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण, दूसरे ट्यूबवेल की सप्लाई भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ महीने से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण, दूसरे ट्यूबवेल की सप्लाई भी ठप
विज्ञापन
ट्यूबवेल का बोर खराब होने से गांव हैदरपुर के लोग आठ महीने से पेयजल के लिए तरस रहे हैं। गर्मी में ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। दो सप्ताह पहले ताहरपुर गांव से शुरू की गई पानी सप्लाई भी ट्यूबवेल खराब होने से ठप हो गई। ऐसे में ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर दूसरे गांव से पानी लाना पड़ रहा हैं। ग्रामीणों ने शुक्रवार को इसे लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया।
ग्रामीण नंबरदार रमजान, श्रवण कुमार, अब्दुल सत्तार, चरणजीत सिंह, जूसा, नेक मोहम्मद, शौकत अली, आलमदीन, दिलबाग सिंह व पालाराम ने बताया कि हैदरपुर गांव में लगा जन स्वास्थ्य विभाग का ट्यूबवेल का बोर आठ महीने पहले बैठ गया था। इससे गांव में पानी की सप्लाई बाधित हो गई थी। दो सप्ताह से ग्रामीण दूसरे गांव से पानी लाने को मजबूर हैं। विभाग को समस्या से अवगत कराने के बाद कई दिनों बाद गांव का कनेक्शन साथ के ताहरपुर गांव से जोड़ दिया गया था। इससे ग्रामीणों को कुछ हद तक राहत मिली थी। दो सप्ताह पहले ताहरपुर गांव का ट्यूबवेल से भी सप्लाई ठप हो गई है। गांव में जो लोगों के घर नलकूप लगे हुए थे। उनका वाटर लेवल नीचे जाने की वजह से वह भी सूख गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समय बहुत अधिक गर्मी पड़ रही है। ऐसे में हैदरपुर के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। इसके लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। शुक्रवार को गुस्साए ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
वर्जन
हैदरपुर गांव में लगे ट्यूबवेल का बोर बैठ गया है। वहां पर दूसरा बोर किया जाएगा। जिसका एस्टीमेट बनाकर ऊपर भेजा हुआ है। जल्द ही दूसरा बोर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रमोद गुप्ता, एसडीओ, जनस्वास्थ विभाग