फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villagers who came to burn liquor vends got bail

Yamuna Nagar News: शराब ठेका जलाने पहुंचे ग्रामीणों को मिली जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Villagers who came to burn liquor vends got bail
फूंसगढ़ में शराब ठेके को आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किए महरमपुर गांव के रोहित, सुखपुरा के अरूण व अंजू को थाना फर्कपुर पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से सभी को जमानत मिल गई। वहीं पुलिस इस मामले में पंचकूला के अमित की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोबारा शराब के ठेके पर कोई हंगामा न हो इसके लिए डायल 112 की गाड़ी व थाना फर्कपुर पुलिस ने दिन में कई बार वहां गश्त करती रही।
विज्ञापन

वहीं फूंसगढ़ में ठेका बंद कराने पहुंची महिलाओं गीता देवी, सुनीता, बाला देवी व सुदेश का कहना है कि पुलिस ठेके को हटाने के बजाय उल्टा उन पर ही केस दर्ज कर रही है। वह घर से प्लास्टिक की केन में पेट्रोल नहीं बल्कि पीने का पानी लेकर आई थी। पुलिस ग्रामीणों को बेवजह परेशान कर रही है। उनका कहना है कि उन्हें भी पता है कि ठेके को बंद नहीं किया जा सकता। इसलिए ठेके को उनके गांव के मोड़ से कहीं दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। क्योंकि ठेके के सामने व पीछे स्थित ढाबे पर बैठकर ही लोग शराब पीते हैं। नशे की हालत में युवक ठेके के सामने खुले में पेशाब करते हैं। शर्म के कारण गांव की छात्राएं व युवतियां घंटों तक ऐसे ही सड़क पर खड़ी रहती हैं। कई बार तो लड़कियों से छेड़छाड़ करते हुए युवक उनका पीछा भी करते हैं। परंतु प्रशासन को इससे कुछ लेनादेना नहीं है। इसी ठेके से जहरीली शराब गांव में खुर्दों को सप्लाई की जाती थी। जिसे पीकर 18 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इसलिए वह ठेके को गांव से अन्य जगह शिफ्ट करवा कर ही रहेंगी।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई निर्मल सिंह का कहना है कि महिला समेत तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था। जिन्हें जमानत मिल गई है। पंचकूला के अमित पर भी केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed