फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villagers were made aware to save water

Yamuna Nagar News: ग्रामीणों को पानी बचाने के लिए किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware to save water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं वासो के सौजन्य से राजकीय माध्यमिक विद्यालय लोप्पो में जल संरक्षण पर कार्यक्रम हुआ। इसमें वासो से जिला सलाहकार रजनी गोयल व जूनियर इंजीनियर धर्मवीर राठी, केमिस्ट नीरज मेहता ने जल घर के डोजर का निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया।
जिला सलाहकार रजनी गोयल ने जल व सीवरेज समिति के सदस्यों और ग्रामीणों को जल संरक्षण व जल की गुणवत्ता के बारे में जागरूक किया। रजनी गोयल ने जल व सीवरेज कमेटी के कार्यों से अवगत कराया। कहा कि ग्लोबल वार्मिंग व लगातार भूजल दोहन से भू-जल स्तर नीचे जा रहा है। पानी का इस्तेमाल हमें दूध की तरह करना चाहिए। आने वाली भावी पीढ़ी के लिए जल बचाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार ही जल का प्रयोग करें। खुले चल रहे नलों पर टोंटी अवश्य लगवाएं। इस दौरान गांव में घर-घर जाकर नलों पर लगी टॉटी की स्थिति जांची गई। गांव में सप्लाई हो रहे पेयजल के सेंपल भी लिए गए। मौके पर ही पानी में क्लोरीन चेक की गई। केमिस्ट नीरज मेहता ने पानी के कैमिकल जांच के लिए सेंपल लिए, जो कि लैब से चेक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सुल्तान सिंह ने की। इस मौके पर लैब सहायक सुखविंद्र सिंह, पंप ऑपरेटर सुलेमान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रवीण कुमारी, आशा कार्यकर्ता रेखा रानी, हेल्पर मीना कुमारी, ओमप्रकाश मास्टर , राजवीर, जसबीर, प्रिंस राठी, विकसित, सूर्योदय, रामधन, सुमेर, कामिल, संजीव, सतपाल, विजय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed