फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villagers upset due to rain water filling, Yamunanagar

बारिश का पानी भरने से ग्रामीण परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to rain water filling, Yamunanagar
गांव की मुख्य गली में भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। खंड के गांव अजीजपुर में हरिजन बस्ती में जाने वाली मुख्य गली में पानी निकासी नहीं होने के कारण बारिश के दौरान घरों में पानी भर जाता है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इस बारे में कई बार पंचायत को भी अवगत करवा चुके हैं। इसके बाद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। बस्ती के लोगों का कहना है कि गली में गंदा व बदबूदार पानी जमा होने से बीमारी फैलने का खतरा है।
ग्रामीण लाल चंद, छत्रपाल, गुरनाम, रजनीश कुमार ,लेख राज ने बताया कि बस्ती में जाने वाली मुख्य गली में पानी की निकासी नहीं होने के कारण दर्जनों घरों के परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश होने पर गांव की गलियों व बरसात का पानी मुख्य गली में आकर ठहर जाता है। जिसके कारण मुख्य गली से गुजरने में भारी असुविधा होती है। पानी निकासी नहीं होने पर गंदे पानी से ग्रामीणों को गुजरना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी वृद्धों व बच्चों को होती है। गंदे पानी के कारण घरों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। गली में खड़े पानी से जहरीले जीव जंतु घरों में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन

बरसात सीजन में प्रशासन की ओर से मुख्य गली के मसीप पंप सेट लगाकर पानी निकासी करवाई जाती थी, लेकिन इस सीजन में यह कार्य भी नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने कई बार पानी निकासी का लेकर प्रशासन को समस्या से अवगत करवा कर समाधान करने की गुहार लगाई है, लेकिन आज तक समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने पानी निकासी के उचित प्रबंध की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के निवर्तमान सरपंच नरेश शर्मा ने बताया कि फरवरी माह से ग्राम पंचायत का चार्ज प्रशासन ने ले लिया है। इसके बाद सभी प्रकार की समस्याएं व कार्य खंड प्रशासन देखता है। मैंने अपने कार्यकाल के दौरान पानी की निकासी के बारे में अधिकारियों को अवगत करवा दिया था। अभी यह कार्य मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। बीडीपीओ बलराम गुप्ता का कहना है कि मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। ग्रामीणों की तरफ से कोई शिकायत मिलती है तो समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed