फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villagers protest against meat factory, Yamunanagar

मीट फैक्टरी के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against meat factory, Yamunanagar
गांव कांजनू में मीट फैक्टरी खोले जाने के फैसले के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। अलाहार रोड पर गांव कांजनू के पास मीट फैक्टरी खोलने के फैसले का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। कांजून गांव और क्षेत्र के लोग बुधवार को मीट फैक्टरी बनाए जाने वाली जगह पर पहुंचे नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन की अगुवाई गांव के सरपंच पवन कुमार व समाजसेवी जयप्रकाश कांबोज ने की। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने घोषणा की कि वे किसी भी कीमत पर गांव में मीट फैक्टरी नहीं खोलने देंगे। जबरन गांव में मीट फैक्टरी खोली गई तो वह कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। ग्रामीणोें ने बताया मामले को लेकर गांव के लोग सांसद नायब सिंह सैनी व जिला उपायुक्त से भी मिले और उन्हें इस बारे में लिखित में शिकायत देकर गांव में मीट फैक्ट्री न खोले जाने की अपील की।
विज्ञापन

ग्रामीण सुखबीर, सूबे सिंह, ओमप्रकाश, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, बलिंद्र कुमार, सुभाष चंद्र, राजेश, जोगिंद्र, नरेश, मान सिंह, संजीव, मदनलाल आदि ने बताया कि उनके गांव में अलाहर रोड पर लगभग 20 कनाल भूमि खरीदी गई है। उस भूमि पर मीट फैक्टरी लगाई जा रही है, जिसको लेकर गांव और क्षेत्र के लोगों को कड़ा ऐतराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीट फैक्टरी लगने से आसपास के गांवों के लोग भी प्रदूषण के शिकार होंगे। साथ ही लोगों की धार्मिक आस्था को भी भारी ठेस पहुंचेगी। कांजनू गांव के लोगों का जीना दुर्भर हो जाएगा। मीट फैक्टरी खुलने से गांव में हर समय वातावरण दूषित रहेगा और ग्रामीणों को सांस लेना भी दुर्भर हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर जल्द ही आसपास के गांवों के लोगों की पंचायत बुलाई जाएगी, जिसमें मामले को लेकर कड़ा निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed