{"_id":"68336d31a318436b2c04970d","slug":"villagers-are-troubled-due-to-less-number-of-roadways-buses-on-khajuri-jathalana-route-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-138289-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खजूरी-जठलाना मार्ग पर रोडवेज बसें कम होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खजूरी-जठलाना मार्ग पर रोडवेज बसें कम होने से ग्रामीण परेशान
Mon, 26 May 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 26 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। खजूरी-जठलाना रूट पर रोडवेज बसों की कमी से मार्ग पर पड़ने वाले गांवों के लोग परेशान हैं। विद्यार्थी व ग्रामीण निजी वाहनों या कामर्शियल वाहनों के सहारे आ-जा रहे हैं। उनकी मांग है कि रूट पर हरियाणा रोडवेज की बसें बढ़ाई जाए, जिससे मार्ग के दोनों ओर दर्जनों गांवों की आबादी को लाभ मिले।
हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर मौजूदा समय में करीब 157 बसे हैं। जरूरी रूटों पर मांग मुताबिक 225 बसों चाहिएं। बसों की कमी में सबसे ज्यादा प्रभावित जिले के ग्रामीण रूट हो रहे हैं। उनमें एक खजूरी से जठलाना रूट भी है। रूट के दोनों ओर 50 से अधिक गांव हैं, जहां से लोगों को आसपास गांवों से लेकर शहर आना-जाना मुश्किल हो रहा है।
ऑटो, रिक्शा व मैक्सी कैब छोटे-छोटे रूटों तक आते-जाते हैं, इसलिए लोगों को इन वाहनों को बार-बार बदलकर गंतव्य तक आना-जाना पड़ता है। इसमें ज्यादा परेशानी विद्यार्थी व नौकरीपेशा वर्ग को हो रही है, जिन्हें रोज पढ़ने व काम पर जाने व लौटने में परेशानी आती है। हरियाबांस के महेश शांडिल्य, योगेश, इतेश, शुभम, नोनी ने बताया कि रूट पर हरियाणा रोडवेज की नाममात्र बसें है, वह भी कई बार समय पर नहीं मिलती।
विज्ञापन
ऐसे में रूट के अधिकांश गांवों के लोग निजी वाहनों या कामर्शियल वाहनों से शहर व अन्य स्थानों पर आ-जा रहे हैं। उनकी मांग है कि रूट पर हरियाणा रोडवेज की सुबह से देर शाम तक बस सेवा दी जाए। उधर, इस बारे में रोडवेज के जीएम संजय रावल का कहना है कि इस बारे में पता करेंगे और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएंगे। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।