फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villagers are scared after seeing a leopard in the field

Yamuna Nagar News: खेत में तेंदुआ दिखने से ग्रामीण भयभीत

Wed, 04 Jun 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 04 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Villagers are scared after seeing a leopard in the field
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा (यमुनानगर)। शामपुर गांव के खेत में तेंदुआ दिखने का दावा किया जा रहा है। इससे किसान और ग्रामीण भयभीत हैं। वन विभाग भी आसपास तेंदुआ होने से इन्कार नहीं कर रहा है। श्री श्याम गोशाला के पास से शामपुर गांव को जाने वाले रास्ते पर सभापुर के सिंदर सैनी व उसके भतीजे ने सोमवार शाम को एक तेंदुआ देखा।
इसी दौरान वहां से बाइक पर सवार होकर जा रहे बुड्डी गांव के रज्जाक ने भी उसकी बाइक के आगे से तेंदुआ गुजरने की बात कही। सिंदर सैनी की ओर से यह जानकारी देने पर बड़ी संख्या में किसान वहां पहुंच गए। किसानों ने टॉर्च की रोशनी में तेंदुए की तलाश तो कई जगह गीली मिट्टी पर तेंदुए के पैरों के निशान मिले। भाजपा मीडिया प्रभारी पंकज सैनी ने इस बारे में वन्य प्राणी विभाग को सूचित किया तो एक टीम मौके पर पहुंची। सोमवार देर रात को हुई बरसात की वजह से तेंदुए के पैरों के निशान मिट चुके थे।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग की टीम की तलाश में भी तेंदुए का कुछ पता नहीं चला। पंकज सैनी ने बताया कि तेंदुए की दहशत के कारण किसान अपने खेत में जाने से भी भयभीत हो गए हैं। वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि इस जगह के आसपास तेंदुआ होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को अकेले खेत में जाने से परहेज करने के अलावा चौकस रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed