फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villagers and farmers submitted a memorandum of their demands to the Rajya Sabha member

Yamuna Nagar News: ग्रामीणों व किसानों ने राज्यसभा सदस्य को सौंपा मांग पत्र

Tue, 09 Sep 2025 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Sep 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers and farmers submitted a memorandum of their demands to the Rajya Sabha member
रादौर। नगली घाट के पुल पर सोमवार को यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण अपनी फसलें व भूमि गंवा चुके किसानों का हाल चाल जानने राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला पहुंचे। ग्रामीणों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवकुमार संधाला के नेतृत्व में ज्ञापन सौंप कर उनकी मांगों व समस्याओं को राज्यसभा में उठाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि किसानों की भूमि यमुना में कटाव के कारण चली गई है। इससे किसान बेरोजगार हो गए है। जिससे किसान बर्बादी की कगार पर खड़ा है। किसानों की भूमि यमुना में जाने से उनकी मेहनत व लागत से लगाई गई फसलें भी यमुना में समा चुकी हैं। जिस कारण उनको खाने पीने की समस्या पैदा हो गई है। सरकार उनको रोजगार उपलब्ध करवाए। वहीं सरकार उनकी भूमि का अधिग्रहण कर उनको वापस करे। हर वर्ष सिंचाई विभाग भूमि कटाव को रोकने के लिए इंतजाम तो करता है, परंतु यमुना कर जलस्तर बढ़ने से विभाग द्वारा किए गए इंतजाम पानी में बह जाते हैं। इससे भूमि कटाव होने से किसानों को भारी नुकसान होता है। भारत सरकार यमुना नदी के दोनों किनारों को पक्का करने का काम करे। नगली घाट पर बने पुल के लिए किसानों से सरकार ने जमीन अधिग्रहण की थी। सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण नीति का पालन नहीं किया गया। भूमि अधिग्रहण नीति के तहत किसानों को मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर जितेंद्र गुमथला, संजू धौलरा, विनोद संधाला, सरपंच एमटी करहेड़ा रणधीर सिंह, मनोज गुमथला, शीशपाल गुमथला, राजपाल गुमथला, नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed