{"_id":"60bd2e618ebc3e202717034c","slug":"villager-caught-a-youth-to-take-electric-bill-payment-from-cunsumer-s-yamuna-nagar-news-knl723229140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम का फर्जी कर्मचारी बन लोगों से बिल के वसूल रहा था रुपये, लोगों ने पकड़ की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम का फर्जी कर्मचारी बन लोगों से बिल के वसूल रहा था रुपये, लोगों ने पकड़ की धुनाई
विज्ञापन
शहर में लोगों ने बिजली निगम का फर्जी कर्मचारी बनकर लोगों से बिजली के बिल के पैसे वसूलते एक युवक को पकड़ा। युवक की स्थानीय लोगों ने जमकर धुनाई की और उसे रादौर पुलिस के हवाले किया। पकड़ा गया युवक गांव राझेड़ी का बताया जा रहा है।
शहर में पिछले कुछ दिनों से एक युवक बिजली निगम रादौर का फर्जी कर्मचारी बनकर लोगों से बिजली के बिल वसूलने का काम कर रहा था। इसी दौरान जब वह शहर के धोबी मोहल्ला में रजिस्टर लेकर मोहल्ले के लोगों से बिजली के बिलों की राशि वसूलने पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मोहल्ले के बिजली निगम में कार्यरत कैशियर निक्कू चौहान को दी। इस पर कैशियर निक्कू चौहान मौके पर पहुंचा और बिल वसूलने आए युवक से उसका परिचय पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया।
इस पर मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। मामले की सूचना एसडीओ बिजली निगम रादौर को दी गई। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फर्जी बिजली कर्मचारी को पकड़कर थाने ले जाया गया। थाना रादौर प्रभारी सुखविंद्र शर्मा ने बताया कि बिजली निगम की ओर से इस बारे उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। पकड़ा गया युवक नशेड़ी है।