{"_id":"6662437b8864f302fa0766e4","slug":"vigilance-increased-to-prevent-dengue-and-malaria-rapid-fever-survey-will-be-conducted-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-120066-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डेंगू, मलेरिया से बचाव को बढ़ाई सतर्कता, रैपिड फीवर सर्वे होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डेंगू, मलेरिया से बचाव को बढ़ाई सतर्कता, रैपिड फीवर सर्वे होगा
विज्ञापन
यमुनानगर। मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया माह की शुरूआत कर दी है। जिसमें रैपिड फीवर सर्वे के दौरान अधिक से अधिक घरों तक पहुंचने का लक्ष्य है। जहां पर गत वर्षाें में डेंगू के अधिक मरीज मिले थे। अब वहां विशेष निगरानी की जाएगी।
लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव और उसके लक्षणों के बारे में भी बताया जाएगा। जिससे बीमारी को फैलने से रोका जा सके। इसे लेकर जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. सुशीला सैनी ने सेक्टर-17 स्थित डिस्पेंसरी में बहु उद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमें उन्हें मलेरिया माह के दौरान अधिक से अधिक गतिविधि कराने के निर्देश दिए गए।
डाॅ. सुशीला सैनी ने बताया कि वर्षा शुरू होते ही डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ही सभी कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह लोगों को बचाव के बारे में जागरूक करें। आशा वर्करों को ट्रेनिंग दें। रैपिड फीवर सर्वे अधिक से अधिक हो। इस दौरान बुखार के मरीजों की स्लाइड बनाई जाए। जिसे लैब में जांच के लिए भिजवाएं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डेंगू का लारवा साफ पानी में पनपता है। लोगों के घरों में कूलरों में जमा पानी, एसी, फ्रिज व छत पर पड़े पुराने बर्तनों व सामान में जमा पानी में लार्वा पनपता है। रैपिड फीवर सर्वे के दौरान भी लोगों के घरों में लारवा मिल रहा है। इसलिए लोगों को अपने घरों में पानी जमा न होने देने के बारे में जागरूक किया जाता है। सप्ताह में एक दिन ड्राई-डे मनाने का आह्वान स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा है।