{"_id":"6351af25d9c9cc25115d28bf","slug":"vigilance-arrested-the-lineman-of-electricity-corporation-for-taking-bribe-of-six-thousand-rupees-yamuna-nagar-news-knl125136825","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के लाइनमैन को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम के लाइनमैन को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
यमुनानगर। विजिलेंस की टीम ने बिजली निगम कार्यालय में दबिश देकर लाइनमैन सुरेश कुमार को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लाइनमैन पर आरोप है कि वह गांव बकाना निवासी जयप्रकाश को बिजली चोरी के मामले में फंसाने की धमकी देकर 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग कर रहा था, जिसमें से पांच हजार रुपये पहले ही ले चुका था।
विजिलेंस के इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि गांव बकाना निवासी जयप्रकाश ने उन्हें शिकायत दी थी कि घर के मीटर का बिजली बिल न भरने पर निगम की ओर से उसका बिजली कनेक्शन काट दिया गया था, जिसके बाद वह सोलर लाइट लगाकर अपने घर की बिजली चला रहा था। इस पर निगम के लाइनमैन सुरेश कुमार जिसके पास जेई का चार्ज भी है, वह बार-बार उस पर बिजली चोरी का आरोप लगाकर धमका रहा था। 17 अक्तूबर की सुबह सुरेश कुमार अन्य तीन चार कर्मचारियों के साथ उसके घर पर आया और कहने लगा कि तुम बिजली चोरी करते हो, जबकि उन्हें मौके से बिजली चोरी का कोई सुराग नहीं मिला था। शाम के समय फिर से सुरेश कुमार का उसके पास फोन आया और उसे गांव बुबका स्थित अपने खेत में बुलाया। उसने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 15 हजार रुपये की डिमांड की।
पैसे न देने पर उस पर बिजली चोरी का मामला दर्ज करवाने की धमकी दी गई। इस पर उसने पांच हजार रुपये दे दिए थे, लेकिन सुरेश उससे 10 हजार रुपये और देने की डिमांड कर रहा था। अगले दिन फिर से सुरेश ने उसके पास फोन किया और पैसे की डिमांड की। 18 को भी जब उसने उसे पैसे नहीं दिए तो 19 अक्तूबर को सुरेश ने फिर से उसे फोन किया और पैसे की डिमांड की। इसके बाद उसने विजिलेंस को शिकायत दे दी। विजिलेंस ने लाइनमैन को रंगे हाथ पकड़ने के लिए टीम बनाई, जिसमें इंस्पेक्टर जयपाल, हेडकांस्टेबल पपिंद्र, एएसआई यशवंत, एलइएचसी सीमा देवी, सिपाही सुभाष को शामिल किया गया। इसके बाद टीम ने दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया।