फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Video of rigging in the registry of Lal Dora land goes viral

टेंपो चालकों ने की दोपहिया मोटरसाइकिल रेहड़ी बंद करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Video of rigging in the registry of Lal Dora land goes viral
रादौर। ऑटो टेंपो यूनियन के सदस्य वीरवार को डीएसपी से मिलने पहुंचे। यहां पर उन्होंने दोपहिया वाहनों पर रेहड़ी लगाने के विरोध में रोष जताया। इस दौरान यूनियन ने डीएसपी रजत गुलिया को दोपहिया मोटरसाइकिल रेहड़ी बंद करने और अन्य मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

टैंपो यूनियन प्रधान विनोद कुमार ने कहा कि क्षेत्र में काफी लोगों ने दोपहिया वाहनों को कटवाकर उस पर रेहड़ी की बॉडी लगवाई हुई है। वे दोपहिया वाहन को तिपहिया वाहन में बदलकर उससे वजन, माल ढुलाई का कार्य कर रहे हैं। इस तिपहिया वाहन का न तो पंजीकरण है, न बीमा और न ही प्रदूषण पर्ची कटवाई जाती है। यहां तक की इन वाहनों पर नंबर प्लेट तक नहीं होती। इससे सड़क दुर्घटना होने पर इन्हें पकड़ा नहीं जा सकता। ये वाहन रेहडी मोटर व्हीकल एक्ट में भी नहीं आते हैं। इसके बाद भी ये वाहन सड़कों पर सरेआम दौड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन दो पहिया रेहड़ी चालकों के कारण टैंपो चालकों का काम चौपट हो गया है। वहीं टेंपो खरीदने के लिए बैंक से लिया ऋण चुका भी उनके लिए मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि यदि प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की गई, तो 29 दिसंबर को यूनियन की ओर से थाना रादौर का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान विनोद कुमार, हरि सिंह, जयपाल, ऋषिपाल, कमल, राकेश, अनिल, रघुबीर, गुरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed