{"_id":"64c95f4cdc99f3f3430cf166","slug":"video-made-after-raping-a-girl-student-in-a-hotel-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-3325-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छात्रा से होटल में दुष्कर्म कर बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छात्रा से होटल में दुष्कर्म कर बनाया वीडियो
Wed, 02 Aug 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मोहाली में ट्रेनिंग पर गई छात्रा को एक युवक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। अब आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस चंडीगढ़ पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक पॉलिटेक्निक कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक का डिप्लोमा कर रही है। वह 15 अगस्त 2022 को पीएलसी की ट्रेनिंग पर मोहाली गई थी। वहां उसकी मुलाकात अंबाला के गांव सलारहेड़ी निवासी रोहित से हुई थी। आरोपी उसे चंडीगढ़ बस स्टैंड पर मिला था। आरोपी उससे बातचीत करने लगा। अगले दिन आरोपी उसे चंडीगढ़ सेक्टर 21 के एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया।
आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लियाा और उसे इस बारे में किसी को कुछ बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे फोन पर धमकाता रहता है कि यदि उसने उसके साथ शादी नहीं की तो वह अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को चंडीगढ़ पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।