फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Video goes viral after rape of teenage girl

Yamuna Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल

Mon, 25 Nov 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 Nov 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Video goes viral after rape of teenage girl
यमुनानगर। बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। छात्रा ने पूरी बात परिजनों को बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मामला थाना शहर जगाधरी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी 12वीं कक्षा की छात्रा है। उसके स्कूल में ही कीरत नाम का युवक पढ़ता था। वह कई दिनों से पीछा कर रहा था। इसी बीच आरोपी युवक ने किशोरी को झांसे में ले लिया और फोन पर बात करने लगा। इसी बीच वीडियो कॉल पर भी दोनों की बात हुई। इसमें युवक ने उसका वीडियो बना लिया। कुछ समय पहले आरोपी ने किशोरी के साथ गलत काम किया।
विज्ञापन

इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। कुछ दिन पहले छात्रा ट्यूशन के लिए जा रही थी। आरोपी युवक भी वहां पर पहुंच गया और उसे जबरन कार में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही उसके परिजनों को इसकी खबर मिली तो उन्होंने बात की। किशोरी ने पूरी बात बता दी। इसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने तुरंत ही दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज जाएगा।
याघवेंद्र सिंह, एसएचओ, शहर थाना जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed