{"_id":"670ad5a9c12bf9263005a044","slug":"victory-of-good-over-evil-burning-of-effigy-of-ravana-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-126807-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बुराई पर अच्छाई की जीत, रावण के पुतले का दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बुराई पर अच्छाई की जीत, रावण के पुतले का दहन
Sun, 13 Oct 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय आदर्श संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर के खेल मैदान में श्री वेद व्यास रामलीला व दशहरा कमेटी की ओर से 70 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। साढौरा के पूर्व विधायक बलवंत सिंह एवं एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंच कर पूजन कर रावण के पुतले का दहन किया।
दहन से पूर्व आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। श्रीराम दरबार, राधा कृष्ण, सीता माता, शिव पार्वती, अघोरी बाबा की झांकियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। हजारों की संख्या में कस्बा व क्षेत्र के लोगों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। दर्शकों की सुरक्षा को एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर मौजूद रही।
एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने कहा कि हमें आज के दिन प्रण लेना चाहिए कि हम अपने अंदर पनप रहे अंहकार रूपी रावण को जलाकर आपस में प्यार प्रेम के साथ रहें। इस मौके पर प्रधान सूरजभान सैनी, विपिन सिंगला, चंद्रमोहन कटारिया, मुकेश बंसल, राजेश धीमान, योगेश मेहंदीरता, नरेश मेहंदीरता, प्रमोद वर्मा, रोहित सिंगला, राजेश गर्ग, राजकुमार वर्मा, राजेश शर्मा, राहुल कटारिया, पुरुषोतम शर्मा, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहेे।