फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Victory Club won the Dalmia Night Under-19 Football Tournament title

Yamuna Nagar News: विक्ट्री क्लब ने जीता डालमिया नाइट अंडर-19 फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

Thu, 25 Jun 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Jun 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
Victory Club won the Dalmia Night Under-19 Football Tournament title
फुटबॉल टूर्नामेंट जीतने के बाद खुशी मनाते ​खिलाड़ी। प्रवक्ता
जगाधरी। शहर के विक्ट्री क्लब में डालमिया नाइट अंडर-19 फुटबॉल टूर्नामेंट करवाया गया। इसमें विजेता का खिताब विक्ट्री क्लब ने फारूका खालसा एफसी को 3-2 से हराकर अपने नाम कर लिया। फ्लड लाइट की रोशनी में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में विक्ट्री क्लब ने जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्यातिथि विशाल गर्ग और अमित डालमिया ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कोच रणविजय ने बताया कि यह जिले का पहला अंडर-19 रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट था, जिसमें सभी मुकाबले रात को फ्लड लाइट में करवाए गए। टूर्नामेंट में जिले और आसपास के क्षेत्रों की कुल 15 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन कोच रणविजय के नेतृत्व में किया गया। फाइनल तक पहुंचने के लिए फारूका खालसा एफसी ने पहले सेमीफाइनल में द्रोणाचार्य एफसी कुरुक्षेत्र को हराकर अंतिम मुकाबले में जगह बनाई थी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में विक्ट्री क्लब ने स्कोर क्लब को पराजित कर फाइनल का टिकट हासिल किया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित समय तक चले संघर्षपूर्ण मैच में विक्ट्री क्लब ने 3-2 से जीत हासिल की।
विज्ञापन


बाॅक्स
इन टीमों ने लिया भाग:
टूर्नामेंट में खान स्पोर्टिंग एफसी, द्रोणाचार्य एफसी कुरुक्षेत्र, फारूका खालसा एफसी, डीपीएस शहरपुर, नोवा यूनाइटेड एफसी, स्टूडेंट एफसी, वर्कशॉप एफसी, बरामपुर नो वुड एफसी, तेजली, नारल एफसी, विक्ट्री क्लब, स्कोर क्लब और अरीना एफसी सहित कुल 15 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed