फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Victory Club beat Workshop Club

Yamuna Nagar News: विक्ट्री क्लब ने वर्कशॉप क्लब को हराया

Mon, 10 Nov 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Victory Club beat Workshop Club
फुटबॉल लीग में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिला फुटबॉल संघ की ओर से करवाई जा रही चार दिवसीय जिला फुटबॉल लीग के दूसरे दिन रविवार को चार मैच हुए। इस दौरान अंडर-15 और अंडर-20 आयु वर्ग की टीमों के मैच करवाए गए। टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। रोमांचकारी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा व खेल तकनीक का प्रदर्शन किया।
पहला अंडर-20 आयु वर्ग में विक्ट्री क्लब टीम और वर्कशॉप क्लब के बीच खेला गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब दमखम दिखाया। परंतु रोमांचकारी मैच में विक्ट्री क्लब ने वर्कशॉप क्लब को मात देकर जीत अपने नाम की। इसके बाद यमुना एरोज और स्कोर क्लब के बीच मैच करवाया गया। इस मैच में यमुना एरोज ने स्कोर क्लब को हराकर अगली प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद डीजीएफसी क्लब का नागल क्लब से मैच करवाया गया। इस मैच में दोनों टीमों ने जीत के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाया। परंतु अंत में डीजीएफसी क्लब ने नागल क्लब को हरा दिया। वहीं, महिला वर्ग में धर्म पब्लिक स्कूल की टीम और महाराणा प्रताप क्लब के बीच करवाया गया। इस दौरान लड़कियों ने बेहतरीन खेल तकनीक व जोश का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं, जिससे मैच बराबरी की ओर बढ़ने लगा। परंतु अंतिम क्षणों में धर्म पब्लिक स्कूल की टीम ने एक गोल दाग कर अपनी जीत पक्की कर ली। प्रतियोगिता में जिलेभर से 17 टीमें भाग ले रही हैं। दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने किया।
वहीं, इस दौरान जगाधरी मार्केटिंग कमेटी चेयरमैन विपुल गर्ग व भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण खदरी विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को परिचय लेकर मैच शुरू करवाए। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि युवाओं को खेलों में अपना ध्यान देना चाहिए। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार के साथ पद भी दिया जा रहा है।

युवाओं को खेल में अपना भविष्य बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फुटबॉल में जिले के खिलाड़ियों ने काफी नाम कमाया है। युवाओं के जोश के बल पर एक दिन भारत फुटबॉल विश्वकप में शामिल होगा। जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल ने कहा कि जिले के युवाओं में फुटबॉल के प्रति काफी रुझान है। इस दौरान संघ उपाध्यक्ष संतन कुमार, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, नरेश ढौंडियाल, आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहे।

फुटबॉल लीग में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद

फुटबॉल लीग में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed