फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Victor Club won the match in a penalty shootou

Yamuna Nagar News: विक्टर क्लब को पेनाल्टी शूट आउट में मिली जीत

Tue, 13 Jan 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Victor Club won the match in a penalty shootou
फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दुर्गा गार्डन स्थित विक्टर फुटबॉल क्लब में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान फुटबॉल का अंडर-17 मैत्री मैच करवाया गया। मैच विक्टर फुटबॉल क्लब और स्कोर क्लब के बीच खेला गया। मैच में विक्टर फुटबॉल क्लब ने स्कोर फुटबॉल क्लब को पेनाल्टी शूट आउट में 3-2 के स्कोर से हराकर विजय प्राप्त की। खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद विभोर पाहुजा मुख्यातिथि रहे। वहीं, वरिष्ठ अतिथि वार्ड नंबर 20 से पार्षद विक्रम राणा व भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश संयोजक पवन प्रताप यादव रहे। इस दौरान विभोर पाहुजा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकार डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी जी की सेवा, त्याग व बलिदान को देश हमेशा याद करेगा। मैच का शुभारंभ मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर करवाया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को कामयाम होने की शुभकामनाएं दी। विभोर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद महान विचारक, दार्शनिक और युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। हमें सिखाया कि आत्मनिर्भरता व आत्मविश्वास से आगे बढ़ने से हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। स्वामी जी ने कहा था कि उठो, जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए, यह संदेश आज भी हमारे लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ अतिथि पार्षद विक्रम राणा ने कहा कि खिलाड़ी नशे से दूर रहें, पौष्टिक आहार ग्रहण करें व अपने गुरु, कोच, माता-पिता का सम्मान करें। पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए ताकि आप मानसिक व शारीरिक तौर पर स्वस्थ रह सकेंगे। युवा देश की रीढ़ हैं और युवा ही देश की शक्ति हैं।

सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी पंकज चुघ ने स्वामी विवेकानंद के जीवन की कुछ मुख्य घटनाओं से युवाओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान विक्टर फुटबॉल अकादमी संचालक अरुण वर्मा, यमुनानगर मंडल महामंत्री संदीप बजाज, अकादमी चीफ कोच व आयोजन सचिव रणविजय सिंह, सहायक कोच तरुण शर्मा, पवन सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed