फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Verification of eligible persons for pension done in Area Sabha

Yamuna Nagar News: एरिया सभा में पेंशन के लिए किया पात्र का सत्यापन

Sun, 15 Mar 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Verification of eligible persons for pension done in Area Sabha
रादौर। नगर पालिका की ओर से शहर के सभी 14 वार्डों में एरिया सभाओं का आयोजन करने के लिए दो दिवसीय सभाएं आयोजित की जा रही है। पहले दिन शनिवार को वार्ड नंबर एक से सात तक विभिन्न स्थानों पर सभाओं का आयोजन हुआ। इसमें लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन सत्यापन, विधवा पेंशन सत्यापन, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना सत्यापन व एरिया सभा की अनुमति से अन्य एजेंडों पर चर्चा की।
विज्ञापन

नपा सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि पहले दिन सात वार्डों में काफी संख्या में लोगों सत्यापन कार्य किया गया। अब रविवार को दूसरे दिन वार्ड 8 से 14 तक में विभिन्न स्थानों पर सत्यापन का कार्य होगा। वार्ड-8 के गोगा मेड़ी मंदिर में सुबह 10 बजे सभा होगी, जिसमें नपा लेखाकार नीरज कांबोज सत्यापन कार्य करेंगे। वार्ड-9 में सभा सुबह 10 बजे शिव मंदिर धर्मशाला में, वार्ड-10 में सभा सुबह 11 बजे नगर पालिका कार्यालय में, वार्ड-11 में सभा दोपहर 12 बजे श्री गुरु रविदास मंदिर नजदीक एक्सचेंज रोड में, वार्ड-12 में सभा दोपहर 2 बजे नगर पालिका कार्यालय रादौर में, वार्ड-13 में सभा दोपहर 3 बजे रविदास मंदिर छोटाबांस और वार्ड-14 में सभा शाम 4 बजे कांबोज धर्मशाला में आयोजित होगी। इसके सदस्य सचिव बीआई आदित्य कांबोज होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed