फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vehicles will run on CNG in the city from August, Yamunanagar

शहर में अगस्त से सीएनजी से दौड़ेंगे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will run on CNG in the city from August, Yamunanagar
निरंजन कुमार राणा
विज्ञापन

यमुनानगर। महंगे पेट्रोल से बेहाल शहरवासियों का सीएनजी से वाहन चलाने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। शहर के चार पेट्रोल पंपों पर मशीन इंस्टालेशन और लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है और अगस्त से सीएनजी मिलनी शुरू हो जाएगी। यमुनानगर में भारत पेट्रोलियम के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भारत गैस रिसोर्स लिमिटेड (बीपीसीएल) की ओर से सीएनजी उपलब्ध करवाई जाएगी।
रादौर रोड पर स्थापित इस्जैक कंपनी में पहले से ही गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) से सीएनजी की सप्लाई है। यह लाइन आगे नांगल में फर्टिलाइजर कंपनी को जा रही है। इस लाइन से ही सीएनजी लेने के लिए बीपीसीएल का गेल से समझौता हुआ है। सीएनजी से वाहन चलाना न केवल 50 फीसदी तक सस्ता होता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी ठीक है। जिले में जगाधरी, रादौर और बिलासपुर में वाहन रजिस्ट्रेशन कार्यालय हैं, जिनमें करीब दो लाख पेट्रोल वाहन रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन

रेट अभी तय नहीं
बीपीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि यमुनानगर में करनाल से थोड़ी महंगी सीएनजी मिलेगी। करनाल में सीएनजी का रेट करीब 52 रुपये है।दल्ली में इस समय सीएनजी का रेट 44.30 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं गुड़गांव में 53.40 रुपये, सोनीपत में 56 रुपये प्रति किग्रा है। वहीं पानीपत में सीएनजी का रेट 55 रुपये प्रति किग्रा है। यमुनानगर में 55 से 60 रुपये प्रति किग्रा का रेट हो सकता है। वहीं शहरवासियों को चंडीगढ़ या फिर दिल्ली एनसीआर के शहरों में जाकर अपने वाहन में सीएनजी किट लगवानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ ने किया था आवेदन
सीएनजी पंप खोलने के लिए शहर के आठ पेट्रोल पंप संचालकों ने आवेदन किया था। आवेदन करने के बाद सभी पेट्रोल पंपों को 12 विभागों से एनओसी लेनी थी। आठ में से छह पेट्रोल पंपों को ही एनओसी मिली थी। फिलहाल चार जगहों पर ही सीएनजी की मशीन और प्रेशर प्रोजेक्ट इंस्टाल किया गया है। इनमें कलानौर में सरस्वती फिलिंग स्टेशन, पावंटा साहिब रोड पर मानकपुर के पास भावना फिलिंग स्टेशन, रादौर रोड पर बालाजी फिलिंग स्टेशन, प्रतापनगर के पास संगमेश्वर फिलिंग स्टेशन शामिल हैं।

पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श पाल का कहना है कि हरियाणा के लगभग सभी शहरों में सीएनजी पहुंच चुकी है। साल 2019 में यमुनानगर में सीएनजी और पीएनजी का प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। दो साल से शहरवासी इंतजार कर रहे हैं। अब अगस्त से सीएनजी मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed