{"_id":"69b85cf52ca7fbeed80cddd2","slug":"vehicles-seized-without-e-ravana-bill-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152939-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बिना ई-रवाना बिल के वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बिना ई-रवाना बिल के वाहन जब्त
Tue, 17 Mar 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन और खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करते पाए गए ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज किया गया, जबकि एक जेसीबी मशीन को भी अवैध खनन में इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया।
डीसी प्रीति ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर खनन विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग भी विभागीय गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और खनन विभाग की टीमें नदी, नालों और विशेष रूप से यमुना नदी के आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं। इसके अलावा सड़कों पर भी खनिज से भरे वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि बिना ई-रवाना बिल के खनिज का परिवहन न हो सके। एसडीएम छछरौली रोहित कुमार ने बताया कि ताजेवाला क्षेत्र में जिला प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव माण्डेवाला के पास टाइल फैक्ट्री की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली और एक जेसीबी मशीन को पकड़ा। मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा बेगमपुर क्षेत्र में दो ट्रैक्टर-ट्रालियां बिना वैध ई-रवाना बिल के खनिज ले जाते हुए पकड़ी गईं, जिन्हें भी जब्त कर लिया गया। वहीं रादौर के एसडीएम नरेंद्र कुमार ने बताया कि घेसपुर चुंगी क्षेत्र में जांच के दौरान रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को रोका गया। चालक खनिज से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या ई-रवाना बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके बाद वाहन को सीज कर दिया गया। संवाद