{"_id":"6ac156751ac35de0ff0a463f","slug":"vehicles-parked-along-the-roadside-caused-traffic-jams-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-163957-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क के किनारे खड़े वाहन बने जाम का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क के किनारे खड़े वाहन बने जाम का कारण
Sun, 04 Oct 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने सड़क के बीच गाड़ी खड़ी करवाकर पंचर लगाता मिस्त्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन और अवैध पार्किंग यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी का कारण बन रही है। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर दुकानों के बाहर सड़क तक वाहन खड़े रहते हैं। वहीं मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में ई-रिक्शा और ऑटो खड़े रहने से जाम की स्थिति बनती रहती है।
कई बार वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण एंबुलेंस को भी अस्पताल तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं मिल पाता। शहर में ऑटो और ई-रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ने के साथ इनके खड़े होने के लिए निर्धारित व्यवस्था नहीं होने से समस्या और गंभीर हो रही है।
अस्पताल के मुख्य प्रवेश और आसपास के मार्गों पर ई-रिक्शा चालक सवारी के इंतजार में काफी देर तक वाहन खड़े रखते हैं। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आने-जाने में परेशानी होती है। शहर के कई बाजारों में दुकानदारों ने सड़क किनारे वाहनों की मरम्मत और अन्य काम करने के लिए जगह घेर रखी है।
विज्ञापन
कई दुकानों के बाहर पर्याप्त जगह होने के बावजूद वाहन सड़क की ओर खड़े कर काम किया जाता है। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और व्यस्त समय में जाम की स्थिति बनती है। राहगीरों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण उन्हें कई बार मुख्य सड़क छोड़कर दूसरे रास्ते से निकलना पड़ता है।
नाममात्र कार्रवाई से नहीं सुधर रही स्थिति : स्थानीय लोगों मुकेश कुमार, सुशील, सतीश, रामकुमार, प्रमोद कांबोज का कहना है कि यातायात पुलिस की ओर से समय-समय पर चालान किए जाते हैं, लेकिन कार्रवाई के बाद कुछ समय में फिर वही स्थिति बन जाती है। लोगों ने सड़क किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को स्थायी रूप से हटाने की मांग की है।
जल्द अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। जहां भी अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां संबंधित लोगों को चेतावनी देने के साथ चालान की कार्रवाई भी की जाएगी। -संदीप कुमार, यातायात थाना प्रभारी।