फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vegetable prices increased by Rs 10 due to strike

Yamuna Nagar News: हड़ताल से सब्जियों के दाम 10 रुपये तक बढ़े

Sun, 11 Feb 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 11 Feb 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Vegetable prices increased by Rs 10 due to strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आढ़तियों पर लगाई गई मार्केट फीस के विरोध में सब्जी मंडियों के आढ़तियों ने वीरवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की थी। हड़ताल के पहले दिन शनिवार को मंडियों में इसका मिलाजुला असर देखने को मिला। यमुनानगर शहर की सब्जी मंडी में अन्य दिनों की तरह सब्जी की खरीद व बिक्री होती रही।
हालांकि मंडी के फेज-टू में आढ़तियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। पहले दिन हड़ताल का भले ही कोई असर न दिखा हो लेकिन दुकानदारों ने इसका खूब फायदा उठाया। रेहड़ी से लेकर दुकानों पर रोजमर्रा में बिकने वाली हरी सब्जियां पांच से 10 रुपये महंगे दाम पर बेची। दुकानदार लोगों को एक ही बात कहते रहे कि मंडियों में हड़ताल हो गई है। इसलिए सब्जी महंगी बेच रहे हैं।
विज्ञापन

सब्जी मंडी यमुनानगर फेज-टू के प्रधान सुरेश नंबरदार, जोगिंद्र कांबोज, सुशील कांबोज, अशोक गर्ग, निक्का, विपिन, जितेंद्र, रामदयाल ने बताया कि सरकार ने न केवल मार्केट फीस बढ़ाई है। बल्कि 10 से 12 प्रतिशत मार्केट फीस बढ़ाकर अगले एक साल की फीस एडवांस ली जा रही है। एडवांस टैक्स देने का जो काला कानून थोपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती अगले एक साल की फीस पहले क्यों दें। जिससे हरियाणा के सभी आढ़तियों में रोष है। इसके विरोध में पहले 20 दिसंबर को भी हड़ताल की गई थी। तब सरकार आश्वासन दिया था कि इस निर्णय को वापस लेंगे, परंतु अब तक कुछ नहीं हुआ। प्रधान सुरेश नंबरदार ने बताया कि इस बारे में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से बात चल रही है। उम्मीद है हड़ताल खत्म हो जाएगी। यमुनानगर में करीब 100 व जगाधरी में 90 आढ़ती हैं। इसके बाद रादौर व साढौरा में सब्जी मंडियां हैं। वहीं छछरौली व सरस्वतीनगर में 10 से 20 दुकानों की मंडी लगती है।

साढौरा मंडी में नहीं हुई हड़ताल

साढौरा। कस्बा की सब्जी मंडी में भी हड़ताल का कोई असर नहीं दिखा। अन्य दिनों की तरह सब्जी की खरीद व बिक्री होती रही। साढौरा सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मंजीत सिंह भाटिया ने बताया कि मंडी में स्थानीय किसानों की सब्जी ज्यादा आती है। अधिक सब्जी आने के कारण दो समय बोली लगती है। पहले ही किसानों का ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। यदि सब्जी नहीं खरीदी तो किसानों का काफी नुकसान हो जाएगा। इसलिए मंडी में हड़ताल नहीं रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed