फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Varsha murder case: Mosera brother found out the killer, arrested

वर्षा हत्याकांड : मोसेरा भाई ही निकाला हत्यारा, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Varsha murder case: Mosera brother found out the killer, arrested
साढौरा के गांव रसूलपुर में हुए वर्षा हत्याकांड से आखिरकार पुलिस ने पर्दा उठा ही दिया। मामले में सीआईए टू टीम ने गांव मुगलवाली निवासी मांगेराम उर्फ साहिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिश्तेदारी में वर्षा का मोसेरा भाई भी लगता है। आरोपी ने पुलिस के सामने वर्षा की हत्या करना भी कबूला है। यह सारा खुलासा एसपी मोहित हांडा ने प्रेसवार्ता के दौरान किया है। बरहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। सीआईए टू इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी तक पहुंचने के लिए उन्होंने कई तकनीकी पहलुओं पर जांच की। साइबर एक्सपर्ट का भी सहयोग लिया। इससे उनकी टीम मांगेराम तक पहुंच पाई।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को गांव रसूलपुर में एक शोरूम के पीछे खड़ी झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था। महिला की पहचान लगभग 35 वर्षीय वर्षा के रूप में हुई थी। महिला अपने लिविंग पार्टनर मोनू के साथ तीन दिन पहले हुए झगड़े के बाद से लापता थी। दो बच्चों की मां वर्षा जिला अंबाला के गांव रामपुर निवासी अपने पति के साथ हुए तलाक के बाद से बिल्डिंग ठेकेदार मोनू के साथ रह रही थी। हत्या के बाद उसके भाई की शिकायत पर साढौरा थाना पुलिस ने उसके लिविंग पार्टनर मोनू राणा, मोनू की पहली पत्नी रेखा, उसकी मां व बहन के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया था। महिला के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी 2010 में नारायणगढ़ के पास गांव रामपुर के निवासी शीशपाल के साथ हुई थी। दोनों की आपस में अनबन रहने के कारण मार्च 2022 में इनका आपस में तलाक हो गया। उसके बाद उसकी बहन ने कालाअंब निवासी मोनू राणा के साथ शादी कर ली थी। जोकि अब यह दोनों रसूलपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। उसने आरोप लगाया था कि मोनू राणा, उसकी पत्नी रेखा, उसकी माता व मोनू की बहन ने आपस में मिलीभगत करके पांच मई की रात को उसकी बहन का गला घोंटकर हत्या की है। इसके बाद उसकी लाश को छत से नीचे फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में मोनू राणा, उसकी पत्नी रेखा, उसकी माता व मोनू की बहन पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed