{"_id":"62e0519a3e50e0237f11405a","slug":"vaibhav-and-yashika-shine-in-sword-fighting-at-the-state-level-yamuna-nagar-news-knl1159147171","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तर पर तलवारबाजी में चमके वैभव व यशिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तर पर तलवारबाजी में चमके वैभव व यशिका
विज्ञापन
यमुनानगर। तलवारबाजी (फेंसिंग) खेल स्पर्धा में एक के बाद एक जिले के खिलाड़ी प्रतिभा के दम पर पदक लेकर राज्य स्तर पर अपना व जिले का नाम चमका रहे हैं। अब सोनीपत में 23 से 25 जुलाई को हुई राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के अंडर-12 आयु वर्ग में न्यू मधु कॉलोनी के वैभव शर्मा ब्रांज मेडल जीतकर लौटे। महावीर कॉलोनी की यशिका ने भी छठा स्थान पाया। इससे वैभव व यशिका नासिक में 5 से 8 अगस्त तक होने वाली राष्ट्र स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए, जहां दोनों हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खेल विभाग से यमुनानगर के तलवारबाजी कोच मुनीष सिंह राणा ने बताया कि वैभव शर्मा व यशिका दो साल से तेजली खेल परिसर में उनसे खेल स्पर्धा की बारीकियां सीख रहे हैं। दोनों की खेल में यह पहली उपलब्धि हैं, जो महज 11 वर्ष की उम्र में सीधे राज्य स्तर पर मिली है। वैभव के पिता पवन शर्मा दुकान पर काम करते हैं और माता नेहा शर्मा गृहिणी हैं। वैभव की बड़ी बहन वैष्णवीं भी तलवारबाजी खेल में उनसे प्रशिक्षण ले रही हैं। यशिका के पिता विपिन गुड़ मंडी में अकाउंटेंट हैं और माता मीनाक्षी गृहिणी हैं। वैभव व यशिका दोनों खेल में अच्छे हैं, जिनका खेल देखकर लगता है कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेल पदक लाएंगे। इसी लक्ष्य को लेकर दोनों खिलाड़ी पढ़ाई के साथ खेल को सुबह शाम समय दे रहे हैं।
परमीत, सरगुन व कंवरप्रीत का भी राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
सरस्वतीनगर। सोनीपत में 23 से 25 जुलाई को हुई राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में ब्राइट फ्यूचर अकाल एकेडमी से सातवीं कक्षा की परमीत कौर, सरगुन सिंह, कक्षा छठी से कंवलप्रीत सिंह जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए। प्रधानाचार्य सुखजीत कौर ने छात्रों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भविष्य में भी विद्यालय में खेल और शिक्षा संबंधी सारी सुविधाओं को अहमियत दी जाएगी।