फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uttarakhand Police took away a reward of Rs 50 thousand who escaped from jail

Yamuna Nagar News: जेल से फरार 50 हजार के इनामी को ले गई उत्तराखंड पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Police took away a reward of Rs 50 thousand who escaped from jail
यमुनानगर। राम लीला मंचन के दौरान जेल से फरार हुए बंदी को उत्तराखंड पुलिस शनिवार को अपने साथ ले गई। हरिद्वार पुलिस शुक्रवार रात को ही जगाधरी पहुंच गई थी। पुलिस अब दूसरे फरार बंदी की तलाश में जुट गई है। बता दें कि 11 अक्तूबर को हरिद्वार जेल में आयोजित रामलीला का मंचन चल रहा था। इस दौरान दो बंदी गौंडा निवासी रामकुमार और रुड़की निवासी पंकज जेल की दीवार कूदकर फरार हो गए थे। बंदियों के फरार होने के बाद से ही दोनों की तलाश की जा रही थी। उत्तराखंड पुलिस ने फरार बंदियों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को जगाधरी शहर थाना पुलिस को रामकुमार के जगाधरी में छुपे होने का इनपुट मिला था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद जगाधरी पुलिस ने हरिद्वार पुलिस को इसकी सूचना दी थी। शुक्रवार रात को ही हरिद्वार पुलिस यमुनानगर पहुंच गई थी और आरोपी को अपने साथ हरिद्वार ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed