फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Used to steal goods by seducing the ride in a moving bus, two accused arrested in an attempt to rob

चलती बस में सवारी को बहलाकर करते थे सामान चोरी, लूट के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Used to steal goods by seducing the ride in a moving bus, two accused arrested in an attempt to rob
सीआईए टू की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। सीआईए टू की टीम ने लूट की कोशिश करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध देसी कट्टा, एक कारतूस व एक बाइक बरामद की है। आरोपियों ने यह बाइक बिलासपुर एरिया से चोरी की थी। आरोपियों के खिलाफ लूट के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। दोनों आरोपी चलती बस में निगरानी करके सवारी को बहला-फुसलाकर उसका सामान चोरी करते थे। आरोपियों ने ऐसी कई वारदात को अंजाम देना कबूल किया।
विज्ञापन

सीआईए टू इंचार्ज राकेश ने बताया कि आरोपियों की पहचान सहारनपुर के महमूदवासी मोहल्ला निवासी महरूफ उर्फ छोटा और झोटेवाला निवासी नावेद के रूप में हुई। पूछताछ व रिकॉर्ड की जांच पर पाया गया कि आरोपी महरूफ गिरोह का मुखिया है। जिस पर पूर्व में यमुनानगर, राजस्थान के अजमेर व सहारनपुर में चोरी के करीब 10 केस दर्ज हैं। जिनमें अधिकतर में वह अदालत से भगोड़ा घोषित हो चुका है। आरोपी नावेद पर यमुनानगर व सहारनपुर में पांच केस दर्ज हैं। वह करीब तीन वर्ष सहारनपुर जेल में रहने के बाद एक जुलाई को जेल से बाहर आया है। आरोपी महरूफ ने अपने अन्य सहयोगियों संग यमुनानगर में चलती बस की सवारी के बैग से रुपये व जेवरात चुराने की दो वारदात की थी। आरोपी ने कुल पांच वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। इसके अतिरिक्त आरोपी महरूफ ने राजस्थान के अजमेर में भी इसी प्रकार बसों में चोरी की 5-6 वारदात को अंजाम देना कबूल किया। दोनों आरोपियों को पेश न्यायालय किया जाकर पुलिस रिमांड प्राप्त किया। रिमांड के दौरान चोरी के सामान की बरामदगी व अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed