फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   urea bagged sealed after raiding

छापामारी कर पकड़े यूरिया के कट्टे, किया सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
urea bagged sealed after raiding
करेहड़ा खुर्द स्थित गांव में बने एक गोदाम पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने छापा मारकर भारी संख्या में यूरिया खाद बरामद की है। गोदाम में करीब एक हजार कट्टों का भंडारण किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में यूरिया नीम कोटिड खाद के कट्टे देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। वहीं गोदाम में दो महिंद्रा पिकअप गाड़ियां भी खड़ी मिली। जिसमें यूरिया के कट्टे भरे हुए थे। अनुमान है कि बाहर भेजने के लिए गाड़ियां तैयार की जा रही थी। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की सूचना शायद पहले ही गोदाम मालिक तक पहुंच चुकी थी। इसलिए वह मौके से फरार होने में कामयाब रहा है। दस्ते को गोदाम से केवल कट्टे बरामद हुए हैं। इस दौरान न तो मालिक मिला और न ही कोई कर्मचारी। दस्ते ने खाद के कट्टों सहित दोनों महिंद्रा पिकअप गाड़ियां व अन्य सामान जब्त कर गोदाम सील कर दिया है। गोदाम मालिक की तलाश की जा रही है। मालिक मिलने के बाद ही पता चल पाएगा कि इतनी बड़ी मात्रा में खाद कहां से आया और यहां किस लिए स्टोर किया गया था। वहीं यूरिया से लोडिड गाड़ियां कहां और किस लिए भेजी जानी थी, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल गोदाम सील कर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरकारी विभाग की कई गाड़ियां गांव करेहड़ा खुर्द स्थित एक गोदाम के बाहर आकर रूकी। आसपास के लोग सरकारी गाड़ी देख कोई अंदाजा लगा पाते उससे पहले ही अधिकारी तुरंत गोदाम में घुस गए। यह टीम सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में गोदाम पहुंची थी। टीम ने जब गोदाम में प्रवेश किया तो अधिकारियों के होश उड़ गए। गोदाम में भारी संख्या में सबसिडी वाले यूरिया के कट्टे भरे पड़े थे। वहीं गोदाम में दो महिंद्रा पिकअप गाड़ियां भी खड़ी थीं। जिनमें यूरिया के कट्टे लदे हुए थे। चार घंटे चली छापामारी के दौरान गोदाम मालिक को लाइसेंस दिखाने और मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया। जांच के दौरान न तो गोदाम में लाइसेंस मिला और न ही स्टॉक रजिस्टर मिला। वहीं चार घंटे इंतजार के बाद भी मालिक नहीं पहुंचा और न ही लाइसेंस पेश किया गया। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
दो लोग थे मौजूद, छापे के दौरान हुए फरार
जिस समय उड़न दस्ते ने गोदाम में छापा मारा उस दौरान वहां दो लोग मौजूद थे। रेड का पता चलते ही दोनों मौके से फरार हो गए। गोदाम में मिली पिकअप गाड़ियों पर यूरिया के कट्टे लादे गए थे। अनुमान है कि फरार हुए दोनों लोग गाड़ी पर कट्टे लाद रहे थे। जो कहीं बाहर सप्लाई किए जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कृषि विभाग दिखाई दिया नर्म
जिला प्लाईवुड हब है और यह किसी से नहीं छिपा की प्लाईवुड की फैक्टरी में यूरिया की सबसे ज्यादा खपत और भारी मांग है। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने यह छापामरी कर्मचारियों की सूचना पर की। कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी भी थे। कार्रवाई के बीच पहले उन्होंने अधिकारियों को बरगलाने की कौशिश की। उन्होंने कहा कि इस गोदाम संचालक पर लाइसेंस है। इसके लिए उन्होंने अपने ऑफिस से वाट्सएप पर कुछ दस्तावेज भी मंगवाए। इन दस्तावेजों की जांच की गई तो सामने आया कि यह सही नहीं है। यह तो सिर्फ एफिडेविट थे।

वर्जन
सूचना मिली थी कि इस गोदाम में अवैध तरीके से कृषि यूरिया का स्टॉक किया गया है। जिस पर टीम ने छापामारी की। यहां से करीब एक हजार यूरिया के कट्टे बरामद हुए हैं। रेड में कृषि विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। अभी तक कोई भी मालिक सामने नहीं आया। अभी गोदाम सील कर दिया गया है। आगे जांच के बाद कार्रवाई होगी।
-दिनेश कुमार, मुख्यमंत्री उड़न दस्ता प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed