फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Urdu translator Islam on remand till tomorrow

Yamuna Nagar News: उर्दू अनुवादक इस्लाम कल तक रिमांड पर

Mon, 02 Sep 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Sep 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Urdu translator Islam on remand till tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। एनआरआई राकेश कपूर की प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले के बाद अब शहर पुलिस ने उर्दू अनुवादक मामली निवासी इस्लामुद्दीन उर्फ इस्लाम को प्रोफेसर कॉलोनी में खाली पड़े मकान के फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। आरोपी तीन सितंबर तक पुलिस रिमांड पर रहेगा।
इस मामले में आरोपी दिल्ली निवासी परमजीत कौर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि इस मामले में भी तहसील, एसडीएम कार्यालय व नगर निगम के विभिन्न अधिकारियों व कर्मियों की मिलीभगत है। रिमांड के दौरान मामले में संलिप्त सभी आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी इस्लामुद्दीन उर्फ इस्लाम ने प्रोफेसर कॉलोनी में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी बेची थी। इसी केस में आरोपी को तीन सितंबर तक रिमांड पर लिया गया है। इस केस में एक अन्य आरोपी परमजीत कौर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जिन जिन आरोपियों की मिलीभगत मिलेगी, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इससे पहले पुलिस आरोपी इस्लाम को अमेरिका में रह रहे एनआरआई मॉडल टाउन निवासी राकेश कपूर की प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। उस केस में आरोपी जेल में था। जेल से ही आरोपी को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया गया है।

शहर पुलिस ने प्रोफेसर कॉलोनी में लंबे समय से खाली पड़े मकान के फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने के मामले में सितंबर 2023 में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इसमें आरोपी परमजीत कौर ने मकान के दस्तावेज बदलकर लगभग 50 लाख रुपये में बेच दिया था। जब मकान खरीदने वाले उस पर कब्जा करने गए तो मामला खुला। मकान को लेकर विवाद हुआ। विवाद होने पर अदालत में भी केस चला।

बाद में अदालत के आदेश के मकान के चौकीदार राजकुमार की शिकायत पर विक्रम अग्रवाल, दिल्ली निवासी संजय अग्रवाल, आंचल, कंचन व अन्य पर केस दर्ज किया गया था। जांच में पता लगा कि परमजीत कौर ने इस मकान को अपना बताकर विक्रम व अन्य को बेचा था। इस प्रॉपर्टी को बेचने में भी उर्दू अनुवादक इस्लाम की मिलीभगत थी। उसके माध्यम से ही प्राॅपर्टी की आईडी बदलवाई गई और जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बेची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed