{"_id":"64cd5569cd22d7afc706fe4a","slug":"uproar-over-unloading-of-cattle-captured-from-rajpur-in-the-town-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-3490-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राजपुर से पकड़े गए गोवंश कस्बे में उतारने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राजपुर से पकड़े गए गोवंश कस्बे में उतारने पर हंगामा
Sat, 05 Aug 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
साढौरा। गांव राजपुर के खेतों से पकड़े गए पांच गोवंश वीरवार रात गाड़ी में भर कर कस्बा में छोड़े जाने पर हंगामा हो गया। पहरा दे रहे युवकों ने इस गाड़ी को पुलिस के हवाले करके कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला गोहानपुर के निर्मल सैनी, रवि सैनी व जोनी सैनी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आसपास के गांवों के लोग अपने खेतों से लावारिस पशु पकड़ कर कस्बा में छोड़ जाते हैं।
इस सूचना पर उन्होंने शिवालिक स्कूल के पास पहरा लगाया हुआ था। इसी दौरान एक गाड़ी से पशु उतारने की सूचना मिलते ही वह लोग वहां पहुंच गए। देखा कि एक टैंपो से तीन गोवंश तो उतारे जा चुके हैं जबकि दो अभी उसमें ही हैं। भाजपा किसान मोर्चा के पंकज सैनी ने आरोप लगाया कि पहले भी यहां कई बार गाड़ियों में भर कर लावारिस पशुओं को यहां छोड़ा गया है। यह पशु उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने टैंपो के चालक व उसके साथ आए गांव राजपुर के एक ग्रामीण को पुलिस के हवाले कर दिया। इसी दौरान चेयरपर्सन प्रतिनिधि राहुल देव मोनू, उपप्रधान देवेंद्र सैनी व पार्षद नैब सैनी सहित गोरक्षा दल के हर्ष आनंद, दीपक, रोबिन व जतिन भी थाने पर पहुंच गए। सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं से परेशान कुछ युवकों ने थाने के बाहर घूम रहे कुछ पशुओं को घेरकर थाना परिसर में पहुंचा दिया। जिन्हें बाद में पुलिसकर्मियों ने थाने से बाहर निकाला।एसएचओ मेम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर टैंपो को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।