फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uproar over fund distribution in block committee meeting

Yamuna Nagar News: ब्लॉक समिति की बैठक में फंड वितरण पर हंगामा

Tue, 25 Jun 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Jun 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Uproar over fund distribution in block committee meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। ब्लॉक समिति छछरौली की बैठक सोमवार को हंगामे हो गया। चार माह बाद हुई दूसरी बैठक में तकरीबन सभी सदस्य मौजूद रहे। वार्ड नंबर 14 से सदस्य मेनका ने समिति के अध्यक्ष राजकुमार को विकास कार्यों के लिए दिए जाने वाले फंड में भेदभाव करने के गंभीर आरोप लगाए।
उनका आरोप था अध्यक्ष जो फंड वितरित कर रहे वह बराबर नहीं है, ऐसे में इसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है। आरोप है अध्यक्ष से जब फंड के मामले में पूछा जाता तो वे बदतमीजी करते हैं। सदस्य मेनका ने बीडीपीओ को शिकायत देकर अध्यक्ष को बदलने की मांग की है। मेनका ने बताया कि ब्लॉक समिति में जमा फंड व विकास कार्यों के लिए खर्च की गई राशि के लिए आरटीआई लगाकर जवाब मांगा था।
विज्ञापन

इसमें पता चला ब्लॉक समिति छछरौली में कुल 5 करोड़ 17 लाख के कार्य हुए हैं, जिनमें से दो करोड़ चार लाख के कार्य अकेले ब्लॉक समिति अध्यक्ष द्वारा कराए दर्शाए गए हैं, जबकि ब्लॉक समिति छछरौली में 24 सदस्य हैं। बाकी सभी सदस्यों को एक या दो नाम मात्र का फंड विकास कार्यों के लिए दिया गया है। समिति के सदस्यों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। इसकी विजिलेंस से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीपीओ छछरौली सचेत मित्तल के मुताबिक बैठक कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है। ब्लॉक समिति सदस्य मेनका ने विकास कार्यों की आरटीआई लगाई थी। सदस्य को जानकारी दे दी गई है। ब्लॉक समिति अध्यक्ष राजकुमार का कहना है सभी सदस्यों को फंड समान रूप से वितरित किया गया है। सदस्य मेनका को आरटीआई के तहत जवाब दे दिया गया है। उनके सभी आरोप निराधार है। बदतमीजी करने आरोप भी झूठे हैं, बिना मतलब के दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed