{"_id":"6887c42fe4857691bc029a64","slug":"uproar-in-hospital-over-death-of-a-youth-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-141488-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा
Tue, 29 Jul 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जहरीला पदार्थ निगले पर युवक की मौत हो जाने पर शहर के निजी अस्पताल में परिजनों ने हंगामा कर दिया। मृतक की पहचान करनाल में इंद्री के लबकरी गढ़ी निवासी दीनानाथ के तौर पर हुई है। दीनानाथ के खिलाफ हत्या समेत पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत किया।
जगाधरी के खेड़ा मंदिर में 24 जुलाई को अरुण ने अपने मौसा मोहित पर फायरिंग कर दी थी। उसकी तलाश में सीआइए टू की टीम लगी थी। सोमवार को सीआइए टू की टीम को सूचना मिली कि अंबाला के मुलाना में पीजी में अरुण रुका हुआ है। पुलिस ने वहां दबिश देकर अरुण को दबोच लिया। इस दौरान वहां पर दीनानाथ भी मिल गया। उसने पुलिस को बताया कि वह हत्या के केस में जमानत पर आने के बाद तीन माह से फरार है।
इस पर पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। थाना छप्पर में मिल्क माजरा टोल के पास उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिससे पुलिसकर्मी भी घबरा गए। उसे तुरंत निजी अस्पताल में लेकर आए।