Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uproar at showroom after paint is found on the bonnet of a newly purchased car costing 7.62 lakh

Yamuna Nagar News: 7.62 लाख में खरीदी नई कार के बोनट पर पेंट मिलने से शोरूम में हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Uproar at showroom after paint is found on the bonnet of a newly purchased car costing 7.62 lakh
कार पर हुए पेंट की जानकारी देते दिलबीर सिंह। - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे स्टेशन रोड पर रामपुरा के पास स्थित एक कार शोरूम में मंगलवार को नई कार के बोनट और डीजल टैंक पर पेंट होने का मामला सामने आने पर हंगामा हो गया। सोमवार को 7.62 लाख रुपये में खरीदी गई कार को परिवार ने पुरानी या मरम्मत की गई बताते हुए शोरूम संचालक से दूसरी गाड़ी देने अथवा पूरी रकम वापस करने की मांग की। काफी देर तक दोनों पक्षों में बहस होती रही।
सूचना मिलने पर रामपुरा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। बाद में शोरूम कर्मचारियों ने रकम लौटाने पर सहमति जताई। मॉडल टाउन निवासी दिलबीर सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर वह अपनी माता के नाम पर कार खरीदने के लिए शोरूम पहुंचे थे। उन्होंने आरटीजीएस, गूगल पे और नकद के माध्यम से 7.62 लाख रुपये की पूरी पेमेंट की। इसके बाद रात करीब नौ बजे उन्हें कार की डिलीवरी दी गई। नई कार घर पहुंचने पर परिवार में खुशी का माहौल था।
विज्ञापन

दिलबीर सिंह के अनुसार, मंगलवार सुबह कार को ध्यान से देखने पर बोनट और डीजल टैंक पर पेंट होने जैसा दिखाई दिया। इससे उन्हें कार के पहले इस्तेमाल किए जाने या मरम्मत होने का शक हुआ। उन्होंने चार पेंटरों और कारीगरों से जांच करवाई। उनका दावा है कि सभी ने संबंधित हिस्सों पर पेंट होने की पुष्टि की। इसके बाद वह कार लेकर शोरूम पहुंच गए और कार बदलने या पूरी रकम लौटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पुलिस के पहुंचने पर रकम लौटाने पर सहमति
दिलबीर सिंह ने आरोप लगाया कि शुरुआत में शोरूम संचालक कार बदलने या पैसे लौटाने को तैयार नहीं था। पुलिस के पहुंचने के बाद कर्मचारियों ने कार पर पेंट होने की बात स्वीकार की और रकम लौटाने पर सहमति जताई। हालांकि, आरसी और इंश्योरेंस पर खर्च हुई राशि दो महीने बाद लौटाने की बात कही गई। बुधवार को चेक देने का आश्वासन दिया गया। बाद में परिवार इस शर्त पर सहमत हो गया। रामपुरा चौकी इंचार्ज तरसेम कुमार ने बताया कि सूचना पर जांच अधिकारी सुरेंद्र मौके पर पहुंचे थे। एजेंसी संचालक पेमेंट लौटाने के लिए तैयार हो गया है। दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed