फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uproar against the Municipal Corporation for demolishing the boundary wall of the temple

Yamuna Nagar News: मंदिर की चहारदीवारी गिराने पर नगर निगम के खिलाफ हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Uproar against the Municipal Corporation for demolishing the boundary wall of the temple
हनुमान कॉलोनी के शिव मंदिर की चहारदीवारी को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। हालांकि इस दौरान मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम का विरोध किया गया लेकिन विभाग लेकिन कर्मचारी अपनी कार्रवाई करते रहे। चिट्टा मंदिर के महंत जगत गिरी महाराज ने बताया कि सालों से शिव मंदिर हनुमान कॉलोनी में बना हुआ है। इस मंदिर से लोगों की आस्था भी जुड़ी हुई है। ऐसे में श्रद्धालु यहां पूजा करने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन इसी दौरान नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रोक दिया गया। महंत का आरोप है निर्माण के दौरान पड़ी सामग्री को भी कर्मचारियों ने नष्ट कर दिया। जबकि इस सामग्री पर उसके 60 हजार रुपये लगे हैं। महंत का कहना है अगर निगम को इस निर्माण को रोकना ही था तो उसकी सामग्री को नष्ट नहीं करते, वह खुद ही इस निर्माण को रोक देता।
विज्ञापन


शिकायत मिली थी कुछ लोग कब्जा करने की फिराक में हैं। इसके बाद टीम तैयार की गई और मौके पर जाकर कार्रवाई की गई जबकि यह जमीन नगर निगम की है।
-लख्मी चंद, एटीपी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed