फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Upazila hospital will be connected to hotline, electricity will be available 24 hours

Yamuna Nagar News: उपजिला अस्पताल हॉटलाइन से जुड़ेगा, 24 घंटे रहेगी बिजली

Wed, 30 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Upazila hospital will be connected to hotline, electricity will be available 24 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर के उपजिला नागरिक अस्पताल को आखिरकार 13 साल बाद बिजली कट से छुटकारा मिलने जा रहा है। अब बिजली कट के कारण अब मरीजों, तीमारदारों सहित यहां आने वाले लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। चूंकि अब उप नागरिक अस्पताल में 24 घंटे बिजली रहेगी। इसके लिए अस्पताल को हॉटलाइन से जोड़ा जा रहा है।
यह योजना 13 साल से लटकी हुई थी। इसके लिए अस्पताल की आरे से राशि 13 साल पहले ही जमा करवा दी गई थी, लेकिन बिजली निगम ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। काफी जतन के बाद अब अस्पताल को हॉटलाइन से जोड़ा जा रहा है। उपजिला अस्पताल में हर महीने 500 से 600 प्रसव किए जाते हैं। जगाधरी के 100 बिस्तर वाले उपजिला नगारिक अस्पताल में आए दिन बिजली कट लगने से मरीजों, तीमारदारों व अन्य लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। वहीं, इससे चिकित्सकों को भी काफी दिक्कत हो रही थी। यहां हालात ऐसे थे कि गर्मी में तीमारदार अपने साथ हाथ पंखा रखते थे, ताकि बिजली जाने पर इससे हवा की जा सके। वहीं कई बार तो रात को बिजली चलने जाने पर मोमबत्तियों से काम चलाया जाता था। ऐसे में सभी इससे काफी परेशानी थे। इसके लिए वर्ष 2012 में उपजिला नागरिक अस्पताल को बिजली निगम से हॉटलाइन से जोड़ने की सिफारिश की थी। जिसके लिए अस्पताल की ओर से 17.64 लाख रुपये चेक के जरिए बिजली निगम को दिए थे। परंतु राशि लेने के बाद बिजली निगम इसे भूल गया।
विज्ञापन

अस्पताल की ओर से कई बार इसके लिए बिजली निगम से बातचीत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। यहां तक बिजली निगम के अधिकारी उनके पास राशि आने से इंकार करने लगे। जिसके बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुज मंगला ने इसे लेकर बिजली निगम से पत्राचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त के माध्यम से बिजली निगम से उनकी जवाबदेही तय की गई। वहीं, हॉटलाइन के लिए दिए चेक की प्रति सहित अन्य दस्तावेज बिजली निगम अधिकारियों को दोबारा दिए गए। जिसके बाद बिजली निगम अस्पताल को हॉटलाइन से जोड़ने को तैयार हो गया।
एक लाख रुपये और आएगा खर्च

अस्पताल को हॉटलाइन से जोड़ने के लिए अभी एक लाख रुपये का खर्च और आएगा। बिजली निगम ने इसके लिए अस्पताल को कई उपकरण व अन्य सामान की सूची दी है। यह सभी सामान अस्पताल को खरीदने होंगे। इसके अलावा ट्रांसफार्मर रखने के लिए आधार भी तैयार किया जाना है। जिस पर करीब एक लाख रुपये का खर्च आएगा। अस्पताल ने सामान खरीद लिया है और जल्द ही हॉटलाइन कनेक्शन शुरू हो जाएगा।

बिजली निगम ने हॉटलाइन कनेक्शन लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए नया मीटर लगाया जाना है। इसके अलावा अन्य काम हो गए हैं। एक से दो दिन में अस्पताल की हॉटलाइन शुरू हो जाएगी। - अनुज मंगला, चिकित्सा अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed