फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Upanayana ceremony of 45 Brahmacharis at Gurukul Shadipur

Yamuna Nagar News: गुरुकुल शादीपुर में 45 ब्रह्मचारियों का उपनयन संस्कार

Tue, 25 Aug 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Upanayana ceremony of 45 Brahmacharis at Gurukul Shadipur
गुरुकुल शादीपुर में कृ​षि मंत्री का स्वागत करते आयोजक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्रीमद् दयानंद उपदेशक महाविद्यालय, गुरुकुल शादीपुर में उपनयन एवं वेदारंभ संस्कार समारोह वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। समारोह में 45 ब्रह्मचारियों का वैदिक विधि-विधान से उपनयन संस्कार कराया गया।
मुख्य अतिथि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने गुरुकुल के विकास के लिए 11 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य डॉ. यज्ञदेव याज्ञिक के ब्रह्मत्व में वैदिक यज्ञ से हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद गुरुकुल के प्राचार्य आचार्य सर्वमित्र आर्य ने संस्कार की विधियां पूरी कराईं। ब्रह्मचारियों ने ज्ञान, संयम, सदाचार और ब्रह्मचर्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कृषि मंत्री राणा ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए। भूमि, जल और पर्यावरण संरक्षण के साथ कृषि को टिकाऊ बनाना समय की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से शिक्षा, परिश्रम और अनुशासन के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने गुरुकुल की वैदिक शिक्षा और संस्कार व्यवस्था की सराहना करते हुए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने ब्रह्मचारियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरुकुल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि चरित्र, अनुशासन और संस्कार निर्माण की पावन स्थली है। उन्होंने अपने युवावस्था के संस्मरण साझा करते हुए बताया कि वर्ष 1974 के आसपास वे गुरुकुल में होने वाले सत्संगों में आते थे। उन्होंने कहा कि वह आज भी रामगोपाल शाल वाले की पुस्तक का स्वाध्याय करते हैं और उससे निरंतर प्रेरणा प्राप्त करते हैं।

गुरुकुल शादीपुर में कृषि मंत्री का स्वागत करते आयोजक। संस्थान

गुरुकुल शादीपुर में कृषि मंत्री का स्वागत करते आयोजक। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed