फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   UP workers attacked over immersion of Sanjhi in Yamuna

Yamuna Nagar News: यमुना में सांझी विसर्जन पर यूपी के कर्मियों पर हमला

Mon, 14 Oct 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Oct 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
UP workers attacked over immersion of Sanjhi in Yamuna
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुना नदी में सांझी विसर्जन को लेकर यूपी और हरियाणा के लोग आमने-सामने आ गए। करीब 10-12 लोगों ने यूपी के नकुड़ नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। हमले में चार कर्मी घायल हो गए। हमले के बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
मामला थाना जठलाना क्षेत्र के संधाला घाट का है। घाट के एक तरफ यूपी और दूसरी ओर हरियाणा राज्य है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले यूपी की नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों ने नकुड़ से घर-घर से सांझी एकत्र की थी। इसके बाद कर्मचारी नगर पालिका के वाहन से ही सांझी विर्सजन करने के लिए यमुना नदी के घाट पर पहुंचे।
विज्ञापन

कर्मचारी बालेश का कहना है कि वह अपने साथियों के साथ जैसे ही यमुना नदी में सांझी विसर्जन करने लगा तो वहां पर हरियाणा की तरफ से 10-12 युवक हाथियार लेकर पहुंच गए और यमुना नदी में सांझी विसर्जन करने से मना करने लगे। इस बात को लेकर उनमें आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारियों ने इसकी सूचना चेयरमैन और यूपी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यूपी पुलिस और यमुनानगर की जठलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले को शांत कराया। हमले में नकुड़ के रोहित, शेखर, संजय व शुभम घायल हो गए। बालेश कुमार ने जठनाला थाने में शिकायत दी। आरोप है कि युवकों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और हमला किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जठलाना थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed