फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   UP Roadways bus collided with truck on NH-344 in Yamunanagar of Haryana

हरियाणा: यमुनानगर में NH-344 पर ट्रक से भिड़ी यूपी रोडवेज की बस, एक मौत, छह घायल

Tue, 14 Jun 2022 10:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Jun 2022 10:53 PM IST
सार

नेशनल हाईवे-344 पर औरंगाबाद के पास देर रात में हादसा हुआ। बस जीरकपुर से यूपी के बदायूं जा रही थी। ट्रक कांच से भरा था। मृतक की शनाख्त बदायूं के गांव कनिकमा निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन
UP Roadways bus collided with truck on NH-344 in Yamunanagar of Haryana
नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में नेशनल हाईवे 344 पर औरंगाबाद के पास सोमवार रात तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। यहां जिरकपुर से उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं जा रही यूपी रोडवेज की बस कांच से भरे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर रात को ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हाईवे पर बिखरे कांच को जेसीबी की मदद से साफ कर जाम खुलवाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बरेली के गांव बरा थानपुर निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पंजाब के जिला मोहाली के जीरकपुर बस स्टैंड के पास दुकान है। सोमवार को देर शाम करीब सवा सात बजे वह जीरकपुर से यूपी रोडवेज की बदायूं जाने वाली बस में सवार हो गया।
विज्ञापन


उसके साथ बस में यूपी के बदायूं जिले के गांव कनिकमा निवासी विनोद कुमार, संभल जिले के गांव मुंडिया खेड़ा निवासी विजय कुमार भी सवार हो गए। बस में 100 से अधिक यात्री थे। जब उनकी बस नेशनल हाईवे 344 पर औरंगाबाद फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची तो तो गलत दिशा में एक चालक ट्रक को पीछे कर रहा था। अचानक हाईवे के बीच ट्रक का पिछला हिस्सा आने से उनकी बस ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना तेज था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में आगे बैठे यात्री उसमें बुरी तरह फंस गए। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों ने चीख पुकार करनी शुरू कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। बड़ी मुश्किल से बस में फंसे यात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने कनिकमा निवासी विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया।  संतोष की टांग में फ्रेक्चर बताया जा रहा है।

हादसे में संतोष के अलावा विजय कुमार व तीन चार अन्य यात्री घायल हो गए। इनमें से एक यात्री की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे में घायल विजय व संतोष को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है, जबकि बाकी को उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने संतोष के बयान पर आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

हाईवे पर कांच बिखरने से लगा जाम 
ट्रक व बस की भिड़ंत के बाद नेशनल हाईवे पर दूर तक कांच बिखर गए। वहीं, दोनों वाहन सड़क के बीच फंस गए। इससे नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर थाना सदर, फर्कपुर व गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों की साइड में करवाया और सड़क पर बिखरे पड़े कांच को जेसीबी की मदद से साफ करवाया। तब तक पुलिस ने रूट डाइवर्ट कर वाहनों को सुचारु किया।


सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही वे मौके पर गए थे। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हो गए। जेसीबी की मदद से सड़क पर बिखरे कांच को हटाकर जाम खुलवा दिया था। आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed