{"_id":"6a4ab55d1d2f74874c0ffd0e","slug":"unpaved-path-to-the-graveyard-turns-into-a-pond-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-159002-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कब्रिस्तान का कच्चा रास्ता बना तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कब्रिस्तान का कच्चा रास्ता बना तालाब
Mon, 06 Jul 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
कीचड़ वाले रास्ते से होकर जनाजे में शामिल होने जाते लोग। ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। ब्लॉक प्रतापनगर की ग्राम पंचायत नागलपट्टी में कब्रिस्तान तक जाने वाला करीब दो किलोमीटर लंबा कच्चा रास्ता बरसात और ड्रेन के पानी से पूरी तरह जलमग्न हो गया है। रास्ते पर कीचड़ और जलभराव के कारण जनाजे में शामिल लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हाल ही में रिजवान व शराफत के पिता जाहिद चौकीदार के जनाजे के दौरान लोगों को कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान कई लोगों के कपड़े खराब हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2018 से यह रास्ता बदहाल है और कई बार स्थानीय विधायक तथा प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीण वलीदीन, आमिर हुसैन और अमीर खान ने बताया कि जंगल एवं नहरी विभाग की जमीन पर कथित अवैध खनन और भारी वाहनों की आवाजाही से कच्चा रास्ता बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं बरसाती पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से हर वर्ष यह मार्ग तालाब का रूप ले लेता है। ग्रामीणों ने मार्ग पर बड़ी पुलिया और स्थायी जल निकासी व्यवस्था बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीण तामीम खान ने बताया कि पहले इस मार्ग का निर्माण मनरेगा के तहत प्रस्तावित था, लेकिन योजना में बदलाव के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका। अब नया एस्टीमेट तैयार होने के बाद ही निर्माण की उम्मीद है। ग्राम पंचायत की सरपंच मसरूफा ने बताया कि पंचायत ने पिछले वर्ष मार्ग की मरम्मत कराई थी, लेकिन भारी खनन वाहनों की आवाजाही से रास्ता दोबारा टूट गया। मार्ग के पक्के निर्माण का प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।