फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Union told the problems of teachers to the officer

Yamuna Nagar News: संघ ने अधिकारी को बताई शिक्षकों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Union told the problems of teachers to the officer
जगाधरी। शिक्षकों समस्याओं व लंबित कार्यों को लेकर राजकीय अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से उनके कार्यालय में मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ जिला प्रधान महेंद्र सिंह कलेर ने किया। अध्यापकों की समस्याओं व समाधान और शिक्षा में सुधार को लेकर डीईईओ धर्मेंद्र चौधरी से चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रधान महेंद्र सिंह कलेर ने बताया कि चर्चा के दौरान अधिकारी से 2023 में लगे कला अध्यापकों को नोशनल बेनिफिट देने की मांग की। उनकी वरिष्ठता बनाई जाए और पे-फिक्सेशन की जाए। कला अध्यापकों को एलटीसी का लाभ दिया जाए। जिसके लिए डीईईओ ने टीम का गठन कर जल्द करवाने का आश्वासन दिया। वहीं, एचकेआरएन के तहत लगे कर्मचारियों को कई महीने से वेतन नहीं मिला। उनके वेतन का बजट जारी किया जाए।
विज्ञापन

बजट सभी खंड़ों में सामान वितरण किया जाए। लंबित मेडिकल बिलों का तुरंत निपटान किया जाए। पीजीटी शिक्षकों के डीईओ कार्यालय में लंबित बिलों का निपटान किया जाए। बिजली बिल व अन्य कार्यों के बजट व्यवस्थित तरीके से जारी किए जाए। स्वीपर, चौकीदार व कुक के वेतन का बजट समय पर जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के माता-पिता के मेडिकल बिल में परेशानी आ रही है। वार्षिक आय 36000 होने पर उनके मेडिकल बिल पर आपत्ति लगाई जा रही है। एसीपी के मामले काफी समय से लंबित हैं। मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण की ग्रांट जारी की जाए। स्कूलों में खाली पद भरने के लिए अन्य जिलों में कार्यरत अतिथि अध्यापकों को वापस बुलाने का मांग पत्र भेजा जाए। स्कूलों में प्राचार्य, डीडीओ की अनुपस्थिति में सीनियर को इंचार्ज बनाया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को अपने स्तर की मांगों का समाधान करने व अन्यों के लिए आला अधिकारियों को भेजे का आश्वासन दिया। इस दौरान खेमलाल सैनी, सुखदेव सैनी, विनोद जिंदल, हरीश चंद्र, रविंद्र कांबोज, अनिल कांबोज, प्रीतम पंवार, प्रवेश कुमार, मनोज कुमार, चरणजीत, रवि, कमलजीत सैनी, विनोद कुमार, सुखविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed